खरगोन: मप्र के खरगोन में ऐतिहासिक प्राचीन सिद्धनाथ महादेव मंदिर में आज चंद्रयान 3 की सफल लैंडिग को लेकर विशेष पूजा अर्चना शुरू हो गई है।
मिशन चंद्रयान 3 की सफल लैंडिग का काउंट डाउन शुरू होते ही जगह जगह अब पूजा अर्चना का दौर शुरू हो गया है। चन्द्रयान की चन्द्रमा पर सफलतापूर्वक लेंडिग सहित समूचे मिशन को इसरो की प्लानिंग अनुसार सफलता प्रदान करने की भगवान सिद्धनाथ महादेव से प्रार्थना भी की गई।
अगले कुछ घंटो में बुधवार की शाम तक चंद्रयान-3 की सफल लैंडिग के बाद भारत इतिहास रचेगा। भारत का विश्व में डंका बजेगा। भारत सरकार के महत्वपूर्ण मिशन चंद्रयान 3 की सफल लैंडिग के लिए खरगोन के अधिष्ठाता भगवान श्री सिद्धनाथ महादेव के 400 वर्ष से अधिक प्राचीन ऐतिहासिक मंदिर में पूजा अर्चना की गई। सफल लैंडिग के लिए सिद्धनाथ महादेव शिवडोला समिति की अगुवाई में श्रद्धालुओ ने भगवान भोलेनाथ से विशेष कामना की। खास बात है की इस दौरान स्कूली बच्चे भी चन्द्रयान 3 का प्रोजेक्ट बनाकर सिद्धनाथ महादेव मंदिर पहुंचे। इस दौरान पूजा अर्चना और आरती की गई।
भगवान सिद्धनाथ की प्रार्थना के दौरान इसरो की प्लानिंग सफल होने को लेकर प्रसाद के रूप में मिठाई भी भक्तो को बांटी गई। वही सफल लैंडिंग को लेकर पूजा अर्चना का दौर जारी है।

More Stories
होर्मुज में भारतीय जहाज पर गोलीबारी के बाद भारत ने ईरानी राजदूत को किया तलब, दर्ज कराया विरोध
राज्यमंत्री श्रीमती गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चारधाम यात्रा का किया शुभारंभ,19 को गंगोत्री यमुनोत्री, 22 को केदारनाथ व 23 को बद्रीनाथ के खुलेंगे कपाट