April 18, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

वर्ल्डकप 2023: भारत की पाकिस्तान पर शानदार जीत, पाकिस्तान को 7 विकेट से हराया, देश मे जश्न का माहौल

अहमदाबाद: वनडे वर्ल्डकप में आज भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए मैच में भारत ने वर्ल्डकप में पाकिस्तान के खिलाफ अपने विजय रथ को बरकरार रखा और पाकिस्तान को आज 7 विकेट से हराकर ऐतिहासिक जीत दर्ज की। भारत ने मात्र 30.3 ओवर में 3 विकेट पर 192 रन बनाकर मैच को 7 विकेट से जीत लिया।

रोहित शर्मा ने कप्तानी पारी खेली और जीत की नींव रख दी और भारत ने अपने चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान पर एक बार फिर जीत दर्ज कर भारतीयों को खुशी का लम्हा दे दिया। वर्ल्डकप में आठवीं बार भारत ने पाकिस्तान को हराकर इतिहास रच दिया।

भारत व पाकिस्तान के खिलाफ मैच में भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया जो भारत के लिए सही साबित हुआ और बड़ी जीत दर्ज की।

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शनिवार को भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी और भारतीय गेंदबाजो ने बेहतरीन प्रदर्शन के बल पर पाकिस्तान को 191 रन पर ऑल आउट कर दिया। भारत की और से गेंदबाज सिराज, बुमराह, हार्दिक, कुलदीप और रवींद्र जडेजा ने 2-2 विकेट लिए।

192 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने अच्छी शुरुआत की। कप्तान रोहित ने शाहीन शाह अफरीदी के ओवर की पहली ही गेंद पर चौका लगाकर रन चेज से शुरुआत की।
शाहीन ने अपने दूसरे ओवर में शुभमन गिल को बैकवर्ड पॉइंट पर शादाब के हाथों कैच कराया। इसके बाद विराट कोहली 10वें ओवर में कैच आउट हो गए।
दो विकेट गिरने के बाद भी कप्तान रोहित शर्मा क्रीज पर डटकर खड़े रहे और पाकिस्तानी गेंदबाजो की जमकर धुनाई की। रोहित शर्मा 86 रन बनाकर शाहीन की बॉल पर कैच आउट हुए। ये उनके करियर की 53वीं हाफ सेंचुरी रही। रोहित शर्मा भारत की जीत की नींव रख चुके थे और बाद में मोर्चा सम्भालने आये श्रेयस अय्यर ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 53 रनों की पारी खेलते हुए भारत को ऐतिहासिक जीत दिला दी। केएल राहुल ने 18 रनों की पारी खेली।
जसप्रीत बुमराह को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

इससे पहले पाकिस्तान की पारी की शुरुआत में एक बार तो ऐसा लग रहा था कि पाकिस्तान भारत को एक बड़ा लक्ष्य देगा। पाकिस्तान ने मात्र 2 विकेट पर 155 रन बनाकर भारतीय कप्तान व गेंदबाजो को मुश्किल में ला दिया था। पाकिस्तान के कप्तान ने अर्द्ध शतक बना लिया था ओर बल्लेबाज रिजवान भी अर्द्ध शतक के करीब थे तभी भारतीय गेंदबाज सिराज ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए बाबर आजम को 50 रन पर बोल्ड कर मैच में भारत की वापसी करवा दी। वही बुमराह ने कुछ देर बाद टिक के खेल रहे रिजवान को 49 रन के निजी स्कोर पर बोल्ड कर पाकिस्तान को बैकफुट पर ला दिया ओर उसके बाद एक के बाद एक विकेट लेकर पाकिस्तान को 191 के स्कोर पर ऑल आउट कर दिया।

पाकिस्तान पर भारत की ऐतिहासिक जीत से पूरे भारत मे जश्न मनाया जा रहा हैं। पूरे भारत मे खुशी की लहर और जश्न का माहौल है। जगह जगह आतिशबाजी कर खुशियां मनाई जा रही हैं।

Share to...