April 18, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

आखिर क्यों पुलिस ने किया नर्सिंग छात्र छात्राओं पर वाटर कैनन का उपयोग

जबलपुर: मध्यप्रदेश के नर्सिंग कॉलेज की मान्यता समाप्त होने के बाद नर्सिंग छात्र छात्राओं का भविष्य खतरे में आ गया है। जिसको लेकर जबलपुर के घंटाघर चौक पर नर्सिंग स्टूडेंट एसोसिएशन के द्वारा अपनी विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन किया गया। जहां प्रदर्शन के दौरान जहां छात्र छात्राओं की भीड़ को तीतर बीतर करने के लिए पुलिस के द्वारा हल्का बल प्रयोग भी किया गया। जहां पुलिस ने छात्र-छात्राओं पर वाटर कैनन का भी उपयोग किया।

नर्सिंग स्टूडेंट एसोसिएशन के गोपाल पाराशर ने बताया कि पिछले 3 सालों से नर्सिंग छात्र छात्राएं परीक्षा न होने से परेशान है। वहीं कालेज प्रबंधन के द्वारा उनसे फीस तो ली गई पर परीक्षा नहीं हो पा रही जिसको लेकर मुख्यमंत्री के नाम आज ज्ञापन कलेक्टर को महा रैली के माध्यम से सौपा जाना था। जहां घंटाघर चौक पर पुलिस के द्वारा उन्हें रोका गया जहां पुलिस के द्वारा छात्र छात्राओं पर बल प्रयोग किया गया है छात्र छात्राओं पर वाटर कैनन का उपयोग किया गया। प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पानी की बौछारे छोड़ी गई और भीड़ को तीतर भीतर किया गया।

वहीं पूरे मामले को लेकर मेडिकल यूनिवर्सिटी के रजिस्टर डॉ पुष्पराज सिंह नर्सिंग कॉलेज की मान्यताओं को लेकर माननीय न्यायालय में प्रकरण लंबित है। जहां मेडिकल यूनिवर्सिटी के द्वारा अपना पक्ष न्यायालय में रखा जा रहा है। जैसे ही किसी भी प्रकार का निर्णय मान्यता के संबंध में आएगा छात्रों की परीक्षाएं कराई जाएंगी।

Share to...