जबलपुर: जबलपुर जिले में एक बड़ा हादसा हो गया। जबलपुर के तिलवारा थानांतर्गत लम्हेटा बायपास के पास ट्रक और मेट्रो हबस में जोरदार भिड़ंत हो गई। इस दर्दनाक घटना में एक बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई जबकि करीब आधा दर्जन यात्रियों को गंभीर चोटें आई हैं। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरु कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सुबह मेट्रो बस अंधमूक बायपास की ओर से तिलवारा की तरफ जा रही थी, जैसे ही लम्हेटा बायपास के पास पहुंची तो सामने से आ रहे ट्रक से उसकी भिड़ंत हो गई। घटना में चौकीताल में ही रहने वाले 62 वर्षीय नेतराम पटेल की मौत हो गई। इसके अतिरिक्त बस में सवार सरोज, कार्तिक झारिया, निशा मल्लाह, प्रदीप दाहिया व अन्य को चोटें आई हैं।
लम्हेटा के पास क्रासिंग एक्सीडेंट स्पॉट बन चुका है। वहां आए दिन कोई न कोई छोटी-बड़ी दुर्घटना होती है। इसके बाद भी भारी वाहन चालक लापरवाही पूर्वक वाहन चलाने से बाज नहीं आ रहे हैं। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो आज भी मेट्रो और ट्रक चालक दोनों ही तेज रफ्तार से लापरवाही पूर्वक वाहन चला रहे थे, जिससे
दोनों नियंत्रण से वाहन बाहर हो गए और यह हादसा हो गया। घटना से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। साथ ही क्षेत्रीय लोगों में चालकों की लापरवाही को लेकर आक्रोश भी पनप रहा है। मौके पर एकत्र हुई भीड़ को देखते हुए भारी पुलिस बल बुलाया गया।
फिलहाल सभी घायलो का ईलाज जारी है वही पुलिस मामला दर्जकर जाँच में जुटी हुई हैं।

More Stories
Dr Umesh Shukla Updates: नीम और बबूल की लकड़ी से बनेगी द्रोणी, मरीजों को मिलेगा सर्टिफाइड और मानकीकृत इलाज का फायदा
Registration Department Updates: पंजीयन कार्यालय जाने की नहीं होगी जरूरत, विदेश में बैठा व्यक्ति भी खरीद सकेगा संपत्ति
ASP Bhavna Maravi Updates: डॉ. मनोज इंदुरकर ने आरोपों को बताया बेबुनियाद, कहा— अनुशासनहीनता और गलत थीसिस पर मांगी गई थी रिपोर्ट