April 20, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

खाना खाकर बैठे ही थे कि अचानक घर पर गिरी आकाशीय बिजली और फिर ऐसा हुआ कि

उत्तरप्रदेश: मौसम में अचानक बदलाव के चलते प्राकृतिक आपदा आकाशीय बिजली गिरने की घटनाओं में वृद्धि देखने को मिलती हैं। आकाशीय बिजली गिरने से कई बार लोगो के साथ ही पशुओं की भी जान गई है। ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश के चंदौली में देखने मे आया जहाँ एक घर पर आकाशीय बिजली गिरी। जिसकी चपेट में परिवार के 11 लोग आ गए। इनमें 7 लोगों की हालत गंभीर है। सभी को संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। जहाँ उपचार जारी हैं।

दरअसल, चंदौली जिले की झांकियों कोतवाली क्षेत्र के दक्षिणी हिनौती गांव में होरीलाल का परिवार रहता है। दोपहर में खाना खाने के बाद परिवार के सभी सदस्य एक कमरे में बैठे थे। उसी वक्त बारिश होने लगी और बिजली भी कड़क रही थी। इस दौरान घर के ऊपर अचानक आकाशीय बिजली गिरी गई जिससे कमरें में मौजूद सभी इसकी चपेट में लोग आ गए।

इसमें 11 लोगों में सात लोग गंभीर रूप से झुलस गए। सभी को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के मुताबिक, बिजली गिरने की वजह से कमरे की सीलिंग का भी कुछ हिस्सा गिर गया। इसी वजह से लोग झुलसने के साथ घायल भी हुए।

राजकीय संयुक्त चिकित्सालय के डॉक्टर्स के मुताबिक, अस्पताल में भर्ती सात लोग खतरे से बाहर हैं मगर, उन्हें 24 घंटे ऑब्जरवेशन के लिए अस्पताल मे रखा गया है।

इस घटना को लेकर होरी लाल के पड़ोसी ने बताया कि तेज बारिश हो रही थी। उसी समय तेज गड़गड़ाहट के साथ अचानक घर पर आकाशीय बिजली गिरी। इसमें 11 लोग झुलस और घायल हो गए। हम लोगों ने तुरंत जाकर देखा तो 7 लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे। एंबुलेंस के लिए फोन किया गया था, मगर मदद नहीं मिली तो आसपास के रहवासीयो ने स्थानीय साधनों से सभी को अस्पताल पहुँचाया गनीमत रही कि इस गंभीर हादसे में कोई जनहानि नही हुई हैं।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन व पुलिस भी मौके पर पहुँची।

Share to...