April 18, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

लोकसभा चौथे चरण में 10 राज्यो की 96 सीटों पर मतदान जारी, मप्र में 1 बजे तक 48.52 प्रतिशत मतदान, मतदान जारी

उज्जैन (डॉ हीना तिवारी): देश में आज सोमवार यानी 13 मई को लोकसभा के चौथे चरण का मतदान होगा। 19 अप्रैल से शुरू हुए चुनाव में अब तक तीन चरणों का मतदान पूरा हो चुका है। अब आज चौथे चरण में 10 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 96 सीटों पर मतदान होना हैं और आज सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो चुका हैं।

लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में आंध्र प्रदेश की 25 सीटों, बिहार की 40 में से पांच सीटों, झारखंड की 14 में से चार सीटों, मध्य प्रदेश की 29 में से आठ सीटों, महाराष्ट्र की 48 में से 11 सीटों के लिए मतदान होगा। इसके अलावा ओडिशा की 21 में से चार सीटों, तेलंगाना की 17 की 17 सीटों, उत्तर प्रदेश की 80 में से 13 सीटों, पश्चिम बंगाल की 42 में से आठ सीटों,जम्मू कश्मीर की पांच में से एक सीट के लिए वोट डाले जाएंगे। इसी चरण में आंध्र प्रदेश विधान सभा की
175 सीटें और ओडिशा विधान सभा की 28 सीटों पर भी मतदान होगा।

इस चरण के दौरान 17.7 करोड़ मतदाता एक लाख 92 हजार मतदान केंद्रों पर अपने मताधिकार का प्रयोग कर 1717 उम्मीदवारों में से अपनी पसंद के प्रतिनिधि चुनेंगे। इस काम में 19 लाख मतदान कर्मचारी लगाए गए हैं। कुल मतदाता में से 8.97 करोड़ पुरुष और 8.73 करोड़ महिला मतदाता हैं।

बात यदि मप्र की करे तो मप्र की आठ सीटों पर मतदान शुरू हो चुका है। लोकसभा निर्वाचन 2024 के चौथे चरण में प्रदेश के शेष 8 लोकसभा संसदीय क्षेत्रों में सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो चुका हैं। लोकसभा संसदीय क्षेत्र क्र.-21 देवास (अजा), क्र-22 उज्जैन (अजा), क्र-23 मंदसौर, क्र-24 रतलाम (अजजा), क्र-25 धार (अजजा), क्र-26 इंदौर, क्र-27 खरगौन (अजजा) एवं लोकसभा बसंसदीय क्षेत्र क्र-28 खण्डवा में सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा। मतदान को लेकर सुरक्षा के व्यपक इंतजाम किये गए है वही भीषण गर्मी को देखते हुए मतदाताओं के लिए मतदान केंद्रों पर व्यापक इंतजाम किए गए हैं।

वही मप्र के कई जिलों में आज सुबह करीब 6 बजे से तेज बारिश हो रही हैं जिसके करण मौसम में बदलाव है और लोगो को जहाँ एक ओर गर्मी से राहत मिली है तो दूसरी ओर आज होने वाले मतदान को लेकर भी लोगो को परेशानी उठाना पड़ रही हैं। सुबह जल्दी मतदान करने जाने वाले लोग बारिश के कारण परेशान होते नजर आ रहे हैं।

वही देश के अन्य राज्यो में वोटिंग को लेकर लोगो मे खासा उत्साह नजर आ रहा हैं। सुबह से मतदान केंद्रों पर लोगों की भीड़ नजर आ रही हैं और लोग अपनी बारी का इंतजार करते नजर आ रहे हैं।

मप्र के सीएम डॉ मोहन यादव ने पत्नी सहित अपने गृह क्षेत्र उज्जैन स्थित मतदान केंद्र पर पहुँच कर मतदान किया। सीएम अपने परिवार के साथ मतदान केंद्र पहुँचे ओर कतार में लगकर अपनी बारी आने पर मतदान किया साथ ही आठों लोकसभा जहाँ आज मतदान हो रहा है वहा के लोगो से अपील की है कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में लोग मतदान केंद्रों पर पहुँचे ओर मतदान करें।

मप्र की बात करें तो प्रदेश में लगातार मतदान के लिए लोग उमड़ रहे है और मतदान कर रहे हैं। दोपहर 1 बजे तक प्रदेश में 48.52 प्रतिशत मतदान हो चुका हैं। प्रदेश की देवास लोकसभा सीट पर 52.11 प्रतिशत, इंदौर 38.60 प्रतिशत, उज्जैन 49.71 प्रतिशत, धार 49.37 प्रतिशत, रतलाम 51.17 प्रतिशत, मंदसौर 50.39 प्रतिशत , खंडवा 48.15 प्रतिशत , खरगोन 51.48 प्रतिशत मतदान हो चुका हैं और लगातार प्रदेश की आठों लोकसभा सीटों पर मतदान जारी हैं।

Share to...