Bollywood : बॉलीवुड एक्टर विवेक ओबरॉय (Vivek Oberoi) के घर पर बेंगलुरु पुलिस (Police) ने छापेमारी की है। बेंगलुरु पुलिस के 2 इंस्पेक्टर (Inspector) ने दोपहर 1 बजे छापेमारी की शुरुआत की। यह छापेमारी विवेक ओबरॉय (Vivek Oberoi) के साले आदित्य (Aaditya) अलवा के मामले में की जा रही है। बेंगलुरु पुलिस सर्च वारंट (Warrant) लेकर विवेक ओबरॉय (Vivek Oberoi) के जुहू स्थित घर पर पहुंची है।
एक पुलिस ऑफिसर ने इस छापेमारी को लेकर कहा कि आदित्य (Aaditya) अलवा फरार है। विवेक ओबेरॉय (Vivek Oberoi) उनके रिश्तेदार हैं और हमें जानकारी मिली है कि अलवा उनके घर में छुपा है। तो हम चेक करना चाहते थे। इसी के लिए कोर्ट से वॉरेंट (Warrent) लिया गया और हमारी क्राइम ब्रांच (Crime Branch) की टीम बेंगलुरु से मुंबई (Mumbai) में उनके घर गई।
आदित्य अल्वा के बेंगलुरु वाले घर की तलाशी भी पुलिस (Police) ने ली है। आदित्य अलवा कर्नाटक के पूर्व मंत्री जीवराज अलवा के बेटे हैं। उनपर कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री के सिंगर्स और एक्टर्स को कथित रूप से ड्रग्स सप्लाई करने का इल्जाम है।
कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री को इस नाम से जाना जाता है
कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री को सैंडलवुड (Sandalwood) के नाम से जाना जा है। बॉलीवुड की तरह साउथ में भी ड्रग्स (Drugs) को लेकर खुलासे हुए थे। इस हाई-फाई ड्रग केस में कई बड़े नाम सामने आए थे। कुछ पेडलर्स भी गिरफ्तार किए गए थे। साथ ही इस मामले में एक्ट्रेस रागिनी द्विवेदी और संजना गल्रानी को गिरफ्तार किया गया था।
2.5 घंटों तक छानबीन करने के बाद बेंगलुरु पुलिस की सेंट्रल क्राइम ब्रांच (CCB) विवेक ओबेरॉय के जुहू स्थित घर से चली गई है। यहां सीसीबी (CCB) की टीम आदित्या (Aaditya) अलवा को ढूंढने आई थी। CCB की टीम में दो इंस्पेक्टर और एक महिला अधिकारी शामिल थीं। विवेक के घर पर पुलिसकर्मी दोपहर 1 बजे के करीब पहुंचे थे।
ओबेरॉय परिवार इस समय जुहू में ही दूसरी लोकेशन में रह रहा है क्योंकि उनके ओरिजिनल बंगले की इस समय मरम्मत चल रही है। छानबीन के दौरान पुलिस ने ओबेरॉय परिवार से भी आदित्य (Aaditya) अलवा को लेकर पूछताछ की। अलवा सैंडलवुड ड्रग (Sandalwood Drug Case) केस में छठे आरोपी हैं और 3 सितम्बर से उनकी तलाश की जा रही है।

More Stories
मिर्जापुर में भीषण सड़क हादसा, ट्रक ने कई वाहनों को मारी टक्कर, लगी आग, 11 लोगों की जलकर मौत
वर्षा जल संरक्षण में प्रदेश का जनजातीय जिला डिंडोरी देश में प्रथम स्थान पर, खंडवा देश में दूसरे स्थान पर
पश्चिम बंगाल में पहले चरण व तमिलनाडु की सभी सीटों पर मतदान जारी, मतदाताओं में उत्साह, लगी कतारे