April 19, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

सियासी घमासान : कांग्रेस झूठ बोलकर आग लगा रही, कमलनाथ नया वैरिएंट मुर्दों से करता है बात

Madhya Pradesh Politics : मध्य प्रदेश में कोरोना महामारी (Corona Pandemic) के बीच भाजपा और कांग्रेस (BJP-Congress) के बीच (Virus Variant) वायरस के वैरिएंट पर सियासी लड़ाई तेज हो गई है। कोरोना के इंडियन वैरिएंट के कमलनाथ के बयान पर गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कमलनाथ को ही वैरिएंट बता दिया है। गृह मंत्री ने कहा है कि कमलनाथ मुर्दों से बात कर रहे हैं और कब्रिस्तान में लाशें गिन रहे हैं।

वहीं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी एक बार फिर कमलनाथ और कांग्रेस पर पलटवार किया है। शिवराज ने कहा कि कांग्रेस झूठ बोलकर मध्य प्रदेश में आग लगाना चाहती है। शिवराज ने कमलनाथ पर तंज कसते हुए सोशल मीडिया पर कहा है कि कांग्रेस के झूठ का स्तर तो देखिए! प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ जी अपने बयान में कह रहे हैं कि अभी मैं रामचंद्र अग्रवाल जी से मिलकर आया हूं, उन्होंने मुझे बताया कि उनकी मृत्यु नकली रेमडेसिविर से हुई है। अब मृत्यु के बाद रामचंद्र जी बता रहे हैं कि उनकी मृत्यु कैसे हुई है।

शिवराज ने कहा कि कमलनाथ के बयान से अंदाजा लगाया जा सकता है कि कांग्रेस का स्तर कितना नीचे चला गया है। ऐसी झूठी कांग्रेस से जनता को सावधान रहने की जरूरत है। कमलनाथ प्रदेश में कोविड से हो रही मौतों को लेकर पिछले कई दिनों से सरकार को घेरते आ रहे हैं। वे शुक्रवार को सतना जिले के मैहर के दौरे पर गए थे। वहां उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कोविड से हुई मौतों पर एक बार फिर शिवराज सरकार को घेरा था। उन्होंने कहा था कि प्रदेश में डेढ़ लाख लाशें श्मशान पहुंची हैं। इनमें से 80 % शवों का अंतिम संस्कार कोविड प्रोटोकॉल से किया गया है।

कमलनाथ ने यह आरोप भी लगाया था कि जनता को दिखाई देने वाले सरकारी आंकड़े झूठे हैं। प्रदेश में इन दिनों कोविड माफिया चल रहा है। अस्पतालों में बेड से लेकर दवाओं तक में कई गुना पैसे वसूले जा रहे हैं। कमलनाथ ने कहा था कि भारत महान नहीं, बल्कि बदनाम है। हालत ये है कि विदेशों में अब भारतीय ड्राइवरों की टैक्सी में कोई बैठने को तैयार नहीं है। इसके लिए पीएम मोदी और उनकी सरकार जिम्मेदार है।

Share to...