April 22, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

वर्ल्ड चैंपियन को हराकर विनेश फोगाट ने सेमीफाइनल में बनाई जगह, गोल्ड मेडल की उम्मीद

पेरिस ओलंपिक 2024: स्टार भारतीय पहलवान विनेश फोगाट ने पेरिस ओलंपिक में प्री क्वार्टर फाइनल और क्वार्टर फाइनल में शानदार खेल द‍िखाया। उन्होंने पहले प्री क्वार्टर फाइनल में 50 किग्रा वेट कैटगरी में मौजूदा ओलंपिक चैम्पियन और चार बार की विश्व चैम्पियन युई सुसाकी को 3-2 से मात दी।

इस मैच में ओलंप‍िक गोल्ड मेडल‍िस्ट यूई सुसाकी पहले आगे चल रही थीं, लेक‍िन अंत‍िम 10 सेकेंड में व‍िनेश ने पूरी बाजी पलट दी।

इसके बाद फोगाट ने क्वार्टर फाइनल मुकाबले में यूक्रेन की ख‍िलाड़ी पूर्व वर्ल्ड चैम्प‍ियन ओक्साना ल‍िवाच को 7-5 से करारी शिकस्त देकर सेमीफाइनल में भी जगह बना ली हैं। अब विनेश का सेमीफाइनल मुकाबला आज (6 अगस्त) रात 9:45 पर होगा।

बता दे कि इससे पहले सुसाकी ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में अभी तक एक भी हार का सामना नहीं किया है। माना जा रहा था क‍ि विनेश के लिए पहला राउंड पार करना कठिन काम होगा, क्योंकि उनका मुकाबला जापान की उस खिलाड़ी से था, जिसने टोक्यो खेलों में एक भी अंक गंवाए बिना स्वर्ण पदक जीता था। लेक‍िन व‍िनेश ने गजब की ह‍िम्मत द‍िखाई और पूरा मैच पलट दिया।

विनेश अपना तीसरा ओलंपिक खेल रही हैं लेकिन वह पहली बार 50 किग्रा में चुनौती पेश कर रही हैं। इससे पहले वह 53 किग्रा में खेलती थी। महिला 50 किग्रा राउंड ऑफ 16 में विनेश ने जीत ल‍िया है, अब वह सुपर-8 और सेमीफाइनल भी ही खेलेंगी।

विश्व चैंपियनशिप की कांस्य पदक विजेता और राष्ट्रमंडल खेलों, एशियाई खेलों और एशियाई चैंपियनशिप की स्वर्ण पदक विजेता, विनेश इतिहास की सबसे सफल भारतीय पहलवानों में से एक हैं, लेकिन ओलंप‍िक खेलों में उनका प्रदर्शन निराशाजनक रहा है।

प्रसिद्ध फोगाट बहनों में से एक विनेश ने रियो 2016 में महिलाओं की 48 किग्रा फ्रीस्टाइल श्रेणी में ओलंपिक में डेब्यू किया था, लेकिन घुटने में गंभीर चोट लगने के कारण उन्हें क्वार्टरफाइनल मुकाबले से हटना पड़ा था। टोक्यो 2020 में महिलाओं के 53 किग्रा क्वार्टर फाइनल में जीत की प्रबल दावेदार मानी जा रही विनेश को एक बार फिर क्वार्टर फाइनल में हार का सामना करना पड़ा।

अब पूरे देश की निगाहें और उम्मीद विनेश फोगाट के सेमीफाइनल मैच पर है और देशवासियों को उम्मीद हैं कि विनेश फोगाट गोल्ड मेडल जीतकर देश का मान बढ़ाए। सभी विनेश फोगाट की जीत की कामना कर रहें हैं।

Share to...