April 21, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

लोकसभा निर्वाचन के अन्तर्गत मतदाता जागरूकता हेतु विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जायेंगी

उज्जैन: लोकसभा निर्वाचन 2024 के अन्तर्गत मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से स्वीप के तहत आगामी दिनों में विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जायेंगी। सीईओ जिला पंचायत और नोडल अधिकारी स्वीप मृणाल मीना ने इस सम्बन्ध में आदेश जारी कर दिये हैं। उल्लेखनीय है कि लोकसभा निर्वाचन हेतु स्वीप के तहत कैलेण्डर तैयार किया गया है।

इसके अनुसार आगामी 12 फरवरी को मतदान केन्द्र स्तर पर बीएलओ द्वारा BAG को सक्रिय करके वोटर हेल्पलाइन एप/क्यूआर कोर्ड स्केन कर नाम जोड़ने के सम्बन्ध में प्रचार-प्रसार किया जायेगा। मंगलवार 13 फरवरी को समस्त माध्यमिक/हायर सेकेंडरी स्कूल में नोडल प्राचार्य कालिदास कन्या महाविद्यालय और जिला शिक्षा अधिकारी के द्वारा कैम्पस एम्बेसेडर/ईएलसी के माध्यम से मतदाता सूची में नाम जोड़ने हेतु गतिविधियों का आयोजन किया जायेगा।

समस्त नगरीय निकायों में नगर निगम उज्जैन और नगर पालिका द्वारा स्वच्छता वाहनों और विभिन्न माध्यमों से मतदाता जागरूकता सम्बन्धी जिंगल्स/मैसेज/गीत का प्रसारण 16 फरवरी से किया जायेगा। 19 फरवरी को विधानसभा क्षेत्रवार रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के द्वारा सोशल मीडिया इंफ्लूएंशर्स के साथ मीटिंग का आयोजन एवं सोशल मीडिया प्लेटफार्म्स और वाट्सअप ग्रुप के माध्यम से प्रचार-प्रसार किया जायेगा। 20 फरवरी को जिला स्तर पर संयुक्त संचालक सामाजिक न्याय विभाग द्वारा विश्व सामाजिक न्याय दिवस के अवसर पर दिव्यांग/80+ मतदाताओं के लिये विशेष अभियान चलाया जायेगा।

आगामी 27 फरवरी को जिला स्तर पर एनजीओ के माध्यम से मतदाता जागरूकता अभियान चलाने हेतु एनजीओ की बैठक की जायेगी।

Share to...