विदिशा: जिला प्रशासन और पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के दो मामलों में सख्ती दिखाई। आरोपियों के अवैध मकानों को जेसीबी की मदद से गिराया गया। इस दौरान सुरक्षा के मद्देनजर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। आसपास के मकानों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एहतियात के साथ ध्वस्तीकरण किया गया।
🕵️♂️ SIT भी जांच में जुटी
कोतवाली थाना क्षेत्र में 14 नवंबर को नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आई थी। इस मामले में पुलिस ने राकेश अहिरवार और शरद गोस्वामी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर 5-5 हजार रुपये का इनाम घोषित किया। पुलिस ने एक आरोपी राकेश अहिरवार को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरा आरोपी शरद गोस्वामी फिलहाल फरार है। मामले की जांच SIT द्वारा की जा रही है। खामबाबा इलाके में आरोपी शरद गोस्वामी के मकान पर बुलडोजर चलाया गया।
🏗️ दो मामलों में की कार्रवाई
शिकायतों के आधार पर चांद खान वल्द बशरत खान तथा नरेश गोस्वामी से जुड़े मामलों में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। नगर पालिका परिषद विदिशा के सहायक यंत्री रमेश वर्मा ने बताया, “शिकायतों के आधार पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। यदि गलती से कोई नुकसान होता है तो उसे देखा जाएगा। खामबाबा टीले वाले मामले में शरद गोस्वामी के मकान पर बुलडोजर से कार्रवाई की गई।”
⚖️ साक्ष्य इकट्ठा करने आरोपी को रिमांड पर लिया
कोतवाली थाना पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस की टीमें फरार चल रहे दूसरे आरोपी की तलाश में जुटी हुई हैं और उसे भी जल्द से जल्द गिरफ्त में लेने का दावा कर रही हैं। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मोनिका तिवारी ने बताया, “आरोपी राकेश अहिरवार को गिरफ्तार किया है। उसे न्यायालय में पेश किया गया। दूसरे फरार आरोपी शरद गोस्वामी की गिरफ्तारी तथा घटना में इस्तेमाल की गई स्कूटी की तलाश के लिए आरोपी को पुलिस रिमांड पर लिया गया है।”

More Stories
Neha Jaiswal News 2026: धार की बाग प्रिंट कला पहुंची मांडव: आदिवासी महिलाओं को मिल रहा रोजगार, 120 से अधिक को मिला प्रशिक्षण
DBT Payment Timeline News 2026: शर्तें पूरी होते ही स्वतः दर्ज होगा क्लेम, 7 दिन में मिलेगा बीमारी लाभ और 14 दिन में मातृत्व किस्त
Kudo Federation Cup Pratik Singh Updates: 5 हजार से ज्यादा खिलाड़ी और 20 से अधिक देश हुए शामिल, मुंबई में चलाएंगे सेल्फ डिफेंस कैंप