यूपी: आम जन को ठगने के लिए बदमाश नए नए तरीके अपनाते हैं और लोगो से ठगी कर उन्हें चुना लगाते हैं। ऐसे ही एक ऐसी ठग गैंग को यूपी पुलिस ने गिरफ्तार किया हैं।
प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम पर ठगी करने वाले गैंग को यूपी STF ने गिरफ्तार किया है। गैंग के 4 सदस्यों को कानपुर के सचेंदी थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। सभी आरोपी लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना में मकान दिलवाने के नाम पर रकम हड़पते थे। आरोपी फर्जी नंबरों से कॉल कर झांसा देते थे और गूगल पे,पेटीएम से सीधे अपने खाते में रकम लेते थे।
आरोपी किसी भी मोबाइल नंबर की आखिरी के चार अंक बदलकर कॉल करते थे। कॉल करने के बाद बताते थे कि आपका प्रधानमंत्री आवास में नाम आ गया है, कुछ पैसा दो तो आवास मिल जाएगा। फिर अपने गैंग सरगना का नंबर देकर पैसे ट्रांसफर करवाते थे।
इस ठगोरी गैंग का सरगना आशीष फरार है। आशीष हर ट्रांसफर पर कमीशन लेता था। आशीष ही सभी को नई सिम और नए बैंक खाता देता था। इन सभी ने सैकड़ो लोगों को चूना लगाया है।
यूपी एसटीएफ इन गिरफ्तार हुए बदमाशो से पता करने में जुटी हुई है कि इन लोगो ने किसे किसे अपना शिकार बनाया और कितने की ठगी की हैं।

More Stories
सिंहस्थ 2028 का आयोजन ग्रीन एंड क्लिन की थीम पर होगा, मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इलेक्ट्रिक व्हील लोडर मशीन की चाबी नगर निगम को प्रदान की
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भगवान परशुराम की प्रतिमा पर पूजन अर्चन कर आरती की
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने “पीएमश्री हेली पर्यटन सेवा” के अंतर्गत नए सेक्टर भोपाल-चंदेरी-ओरछा हेलीकॉप्टर यात्रा का किया शुभारंभ