April 18, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

अज्ञात बदमाशों ने जेल प्रहरी को बनाया निशाना, गले से चैन खिंचकर कर बदमाश हुए फरार

इंदौर: इंदौर में कमिश्नर सिस्टम लागू होने के बाद भी लगातार अपराध बढ़ते जा रहे हैं। अपराधियों के हौसले बुलंद है और लगातार घटनाएं बढ़ती जा रही हैं।

इंदौर के एमजी रोड थाना क्षेत्र में फिर एक चैन स्नेचिंग की घटना सामने आई है। जहां बाइक सवार दो बदमाशों ने एक जेल प्रहरी को निशाना बनाया और उसके गले पर झपट्टा मारकर उसकी सोने की चेन लूटकर फरार हो गए। फरियादी की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है और अज्ञात बदमाशों की तलाश की जा रही है।

दरअसल मामला इंदौर के एमजी रोड थाना क्षेत्र के स्नेहलता गंज का है। जहां शुभम शर्मा नामक जेल प्रहरी खाना खाकर अपनी पत्नी के साथ घर के बाहर टहल रहे थे। इस दौरान अज्ञात बाइक सवार दो बदमाश आए और उनके गले पर झपट्टा मार कर उनके गले में पहनी सोने की चेन लूट कर फरार हो गए। फरियादी द्वारा बदमाशों का पीछा भी किया गया लेकिन बदमाश भाग निकले। इसके बाद फरियादी ने थाने पहुंचकर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।

फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के द्वारा आसपास के क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

Share to...