April 19, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बाबा महाकाल का दर्शन पूजन कर लिया आशिर्वाद

उज्जैन: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया अपनी माता के देहांत के बाद पहली बार धार्मिक यात्रा पर आज गुरुवार शाम को उज्जैन पहुंचे। वे यहां विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे और बाबा महाकाल के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। उन्होंने गर्भगृह में पहुंचकर बाबा महाकाल का पूजन व आरती की। यहां पुजारी संजय गुरु ने पूजन पाठ करवाया।

ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ प्रदेश के कैबिनेट मंत्री तुलसी सिलावट और गोविंद सिंह राजपूत भी मौजूद रहे। गर्भगृह में पूजन अर्चन के बाद सिंधिया नन्दी हाल में बैठे जहां उन्होंने शिव आराधना की। यहां सिंधिया बाबा महाकाल की भक्ति में लीन नजर आए। इस दौरान पंडित पुजारी ने मंत्र उच्चारण किया।

दर्शन करने के बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने महाकाल मंदिर परिसर का अवलोकन किया और निर्देश दिए की मंदिर के पत्थरों को प्राकृतिक रखा जाए। मीडिया से चर्चा में ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि बाबा महाकाल का आशीर्वाद मालवा, प्रदेश व देश की जनता के साथ रहे यही कामना की है । यहां आने से मुझे आत्मा में नई शांति और विश्वास में एक नई ऊर्जा की अनुभूति होती है। सिंधिया ने कहा कि उन्होंने विकास कार्यों का जायजा लिया व मंदिर के जीर्णोद्धार को देखा। वह मुख्यमंत्री और सांसद से बात करेंगे की मंदिर की भव्यता जो प्राचीन जमाने में रहती थी वह भव्य रूप फिर से हो। आधुनिकरण जरूरी है पर विरासत के आधार पर आधुनिकरण हो। महाकाल लोक को लेकर कहा कि यह भाजपा सरकार के द्वारा अति सुंदर बनाया गया है। आने वाले दिनों में महाकालेश्वर मंदिर विश्व का धार्मिक स्थल के रूप में स्थापित हो यही कामना हैं।

चर्चा के दौरान जब मीडिया ने आगामी 4 जून को लोकसभा चुनाव परिणाम के बारे में सवाल किया तो उन्होंने स्पष्ठ कह दिया कि वह कभी भी मंदिर परिसर में राजनीति की बात नही करते हैं।

बाइट– ज्योतिरादित्य सिंधिया– केंद्रीय मंत्री

Share to...