इंदौर: केंद्रीय श्रम, रोजगार, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव शनिवार रात विमान से इंदौर पहुंचे। रविवार को सुबह उन्होंने जी-20 देशों के मंत्री समूह की प्रस्तावित बैठक की तैयारियों की समीक्षा की।
उन्होंने जी-20 बैठक स्थल होटल शेरेटन ग्रैंड पैलेस का भी निरीक्षण किया। उन्होंने यहां प्रस्तावित डिनर और सांस्कृतिक कार्यक्रम के संबंध में जानकारी ली। इस बीच उन्होंने 56 दुकान में अतिथियों के प्रस्तावित भ्रमण के संदर्भ में तैयारियों को भी देखा। यहां उन्होंने शिकंजी का लुत्फ भी उठाया।
उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय महसचिव कैलाश विजयवर्गीय के यहां दोपहर का भोजन किया। इस अवसर पर मध्य प्रदेश के श्रम मंत्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह, संभागायुक्त डॉक्टर पवन कुमार शर्मा, कलेक्टर डॉक्टर इलैया राजा टी, नगर निगम आयुक्त हर्षिका सिंह एवं अन्य संबंधित अधिकारी भी मौजूद थे।
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने आज इंदौर में ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में जी20 के संदर्भ में जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठक लेकर तैयारियों की समीक्षा की।
यादव इसके पश्चात 56 दुकान पहुँचे और यहाँ अतिथियों के प्रस्तावित भ्रमण के संदर्भ में तैयारियों को देखा। यादव इसके पश्चात ग्रैंड शेरेटन होटल बाई पास भी पहुँचे और यहाँ प्रस्तावित डिनर और सांस्कृतिक कार्यक्रम के संबंध में जानकारी ली।
इस अवसर पर मध्य प्रदेश के श्रम मंत्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह, संभागायुक्त डॉक्टर पवन कुमार शर्मा, कलेक्टर डॉक्टर इलैया राजा टी, नगर निगम आयुक्त हर्षिका एवं अन्य संबंधित अधिकारी भी मौजूद थे।

More Stories
होर्मुज में भारतीय जहाज पर गोलीबारी के बाद भारत ने ईरानी राजदूत को किया तलब, दर्ज कराया विरोध
राज्यमंत्री श्रीमती गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चारधाम यात्रा का किया शुभारंभ,19 को गंगोत्री यमुनोत्री, 22 को केदारनाथ व 23 को बद्रीनाथ के खुलेंगे कपाट