April 18, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान पहुँचे महाकाल मंदिर, दर्शन पूजन कर बाबा को भेंट की शादी की पत्रिका

उज्जैन: केन्द्रीय कृषि मंत्री व पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज उज्जैन आये और बाबा महाकाल के दर्शन किये। इस दौरान उन्होंने भगवान महाकाल को पत्रिका भेंट कर आने बेटों की शादी में आने का आमंत्रण दिया।

केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान एक लम्बे अंतराल के बाद आज उज्जैन आये और सीधे महाकाल मंदिर पहुंच कर सपरिवार बाबा महाकाल के दर्शन पूजन किये। इस दौरान उन्होंने गर्भ ग्रह में जाकर विधि विधान से भगवान महाकाल की पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया और पत्रिका भेंट कर अपने दोनों बेटों की शादी में शामिल होने का आमंत्रण दिया।

दर्शन के बाद शिवराज सिंह चौहान ने मिडिया से बातचीत करते हुए कहा कि जब भी बाबा महाकाल बुलाते हैं मैं दौड़ा चला आता हूं। मैंने आज भगवान महाकाल के दर्शन कर मेरे दोनों बेटे कुणाल और कार्तिकेय की शादी में शामिल होने के लिए बाबा महाकाल को पत्रिका भेंट कर आमंत्रित किया है।

Share to...