उज्जैन: मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना अंतर्गत जिला उज्जैन से वरिष्ठ नागरिकों जो 60 वर्ष या उससे अधिक आयु के व्यक्तियों के लिए कामाख्या देवी एवं रामेश्वरम की यात्रा सितम्बर माह में प्रारंभ होगी।
02 तीर्थ स्थानों की यात्रा के लिए कार्यक्रम निर्धारित किया गया है । यात्रा के इच्छुक एवं ऐसे पात्र व्यक्ति, जिनके द्वारा पूर्व में इस योजना का लाभ नहीं लिया गया हो, अपने निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र अन्तिम तिथि तक सम्बंधित नगर निगम, नगर पालिक, नगर पंचायत, जनपद पंचायत में जमा करा सकते है ।
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के नोडल अधिकारी से प्राप्त जानकारी अनुसार यात्रा इस माह की 15 सितंबर को कामाख्या देवी की यात्रा रवाना होगी और 20 सितम्बर को यात्रा की वापसी होगी। इसी तरह रामेश्वरम के लिए यात्रा 07 सितम्बर को रवाना होगी और 12 सितम्बर को यात्रा की वापसी होगी।
कामाख्या देवी के लिए यात्रा में जाने वाले हितग्राहियों के नाम शुक्रवार 05 सितंबर को दोपहर 03 बजे लॅाटरी के माध्यम से निकाले जाएंगे ।
जिन व्यक्तियों द्वारा पूर्व में आवेदन किये हो और उनके द्वारा यात्रा का लाभ नहीं लिया हो, उनके द्वारा सप्रमाण सादे कागज पर यात्रा में जाने की सहमति सम्बंधित नगरीय ग्रामीण निकाय में देने पर उनके आवेदन पत्र को इस यात्रा के लिए मान्य किया जाएगा।

More Stories
जबलपुर में सनसनीखेज वारदात, सिविल इंजीनियर को दिनदहाड़े मारी गोली, हालत गंभीर
मिर्जापुर में भीषण सड़क हादसा, ट्रक ने कई वाहनों को मारी टक्कर, लगी आग, 11 लोगों की जलकर मौत
वर्षा जल संरक्षण में प्रदेश का जनजातीय जिला डिंडोरी देश में प्रथम स्थान पर, खंडवा देश में दूसरे स्थान पर