इजरायल और हमास के बीच जंग जारी हैं। आज जंग का 8वां दिन हैं। इस बीच भारत द्वारा ऑपरेशन अजय के तहत इजरायल में फंसे 235 लोगों को दूसरी फ्लाइट से भारत लाया गया हैं।
भारत सरकार ऑपरेशन अजय के तहत हमास से जंग के बीच इजरायल के अलग-अलग शहरों में फंसे भारतीय नागरिकों को निकालने का काम शुरू हो चुका है। इसके लिए भारत सरकार ने ‘ऑपरेशन अजय’ लॉन्च किया है। इस ऑपरेशन के तहत आज तेल अवीव से 235 भारतीयों को लेकर इजरायल से दूसरी फ्लाइट दिल्ली पहुंच चुकी है। इस फ्लाइट में आज 235 यात्रियों को लेकर एअर इंडिया का विमान शुक्रवार सुबह दिल्ली पहुंच चुका है।
भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने इनके फ्लाइट में बैठने की तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी। इजराइल में फंसे 447 लोगों का अब तक रेस्क्यू किया गया है।
विदित हो कि ऑपरेशन अजय के तहत कल पहली फ्लाइट से 212 भारतीयों को इजरायल से लाया गया था। वही आज दूसरी फ्लाइट से 235 लोगो को लाया गया हैं। लगातार भारत अपने नागरिकों को स्वदेश लाने को प्रतिबद्ध हैं।

More Stories
सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय कार्यपरिषद सदस्य डॉ. कुशवाह ने जन्मदिवस के अवसर पर सबसे पहले स्व गणना पोर्टल पर स्व गणना की
किसानों को गेहूँ विक्रय के लिये 30 अप्रैल तक स्लॉट बुकिंग की सुविधा : मंत्री राजपूत
CrPI सिस्टम/MCU के प्रभावी संचालन हेतु राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित