उज्जैन: नागरिकों की सुरक्षा और त्वरित पुलिस सहायता को और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से उज्जैन पुलिस को 35 नए फास्ट रिस्पॉन्स व्हीकल (FRV) मिले हैं। इनमें 24 वाहन शहरी क्षेत्रों और 11 वाहन ग्रामीण इलाकों के लिए आवंटित किए गए हैं। आज शुक्रवार को पुलिस लाइन में आयोजित भव्य फ्लैग ऑफ समारोह में सांसद योगी उमेशनाथ महाराज, नगर निगम सभापति कलावती यादव, विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, एडीजी उमेश जोगा, डीआईजी नवनीत भसीन, कलेक्टर रौशन कुमार सिंह और एसपी प्रदीप शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर वाहनों को रवाना किया।
ये सभी वाहन एमडीटी, जीपीएस, स्मार्टफोन, बॉडी-वॉर्न कैमरा और डैशबोर्ड कैमरा जैसी अत्याधुनिक तकनीक से सुसज्जित हैं। दुर्घटनाओं और आकस्मिक घटनाओं में राहत देने के लिए स्ट्रेचर, प्राथमिक उपचार किट, रस्सी कटर और अग्निशमन उपकरण की भी व्यवस्था की गई है।
डायल-112, डायल-100 का उन्नत संस्करण है जिसमें AI आधारित ऑटो डिस्पैच सिस्टम और लाइव ट्रैकिंग की सुविधा है। अब नागरिकों को अलग-अलग नंबर याद रखने की आवश्यकता नहीं, केवल 112 डायल कर पुलिस, मेडिकल, अग्निशमन, महिला हेल्पलाइन, आपदा प्रबंधन सहित सभी आपात सेवाएँ तुरंत उपलब्ध होंगी।

More Stories
जबलपुर में सनसनीखेज वारदात, सिविल इंजीनियर को दिनदहाड़े मारी गोली, हालत गंभीर
मिर्जापुर में भीषण सड़क हादसा, ट्रक ने कई वाहनों को मारी टक्कर, लगी आग, 11 लोगों की जलकर मौत
वर्षा जल संरक्षण में प्रदेश का जनजातीय जिला डिंडोरी देश में प्रथम स्थान पर, खंडवा देश में दूसरे स्थान पर