April 20, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

Ujjain जहरीली शराब : मुख्य आरोपित मकान तोड़े, नगर निगम को भी है रोल

Ujjain : बुधवार और गुरुवार को जहरीली शराब पीने से 14 लोगों को मौत हो गई थी। इनमें से 13 मजदूर थे, वहीं एक ठेला लगाने वाला था। मौतों के बाद शासन की ओर से एसआइटी का गठन किया गया था। एसआइटी में शामिल गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ राजेश राजौरा, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक एसके झा एवं रतलाम रेंज के पुलिस उप महानिरीक्षक सुशांत सक्सेना ने शनिवार को भी कई बिंदुओं पर जांच की। इसके अलावा कई लोगों के बयान दर्ज किए।

जहरीली शराब से मौत का मामले सामने आने पर गुरुवार को एसपी मनोज सिंह ने खाराकुआं थाना प्रभारी एमएल मीणा, एसआइ निरंजन शर्मा, आरक्षक शेख अनवर और आरक्षक नवाज शरीफ को निलंबित कर दिया था। शनिवार को शेख अनवर और नवाज शरीफ को भी सह आरोपित बना लिया गया।

यह मामले हुए है दर्ज

इन पर गैर इरादतन हत्या और आबकारी एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं महाकाल थाने में पदस्थ आरक्षक सुदेश खोड़े और इंद्रविक्रम सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। अब तक की जांच में यह स्पष्ट हो गया है कि आरक्षकों की मिलीभगत से आरोपित सिकंदर, युनूस और गब्बर जहरीली शराब बनाकर उसे बेचते थे।

शनिवार को पुलिस ने आरोपित सिकंदर के जूना सोमवारिया स्थित और गब्बर के हेलावाड़ी स्थित मकान को तोड़ दिया। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल और निगम का अमला मौजूद था। दल ने पहले गब्बर और फिर सिकंदर का मकान तोड़ा। दो दिन से फरार चल रहे सिकंदर को पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया है। अधिकारी उससे पूछताछ कर रहे हैं। एसपी मनोज सिंह ने बताया कि पूछताछ के बाद और भी राज खुल सकते हैं।

जहरीली शराब नगर निगम के पुराने कार्यालय में बनाई जा रही थी। इसकी देखरेख का जिम्मा संभालने वाले अधिकारियों पर भी निलंबिन की कार्यवाही हो सकती है। अब जांच जारी है।

Share to...