इंदौर: प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए यातायात विभाग प्रयासरत है। इसी के तहत वाहन चालकों की सुरक्षा के लिहाज से व यातायात नियमों का पालन करने सहित वाहन चालकों को जागरूक करने के उद्देश्य से इंदौर यातायात पुलिस द्वारा रोको टोको अभियान चलाया गया। यातायात डीसीपी सहित स्थानीय विधायक इस कार्यक्रम में शामिल हुए।
बढ़ती आबादी वाले इंदौर शहर में वाहन और वाहन चालक भी बड़ी संख्या में है, ऐसे में सड़क हादसे भी लगातार सामने आ रहे है वही यातायात व्यवस्था बदतर होती जा रही है। जहा सड़क हादसों को रोकने और वाहन चालकों की सुरक्षा के लिए इंदौर यातायात पुलिस द्वारा लगातार विभिन्न योजनाओं पर कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में बख्तावर राम नगर चौराहे पर रोको टोको अभियान चलाया जिसके तहत हेलमेट पहनाकर दो पहिया वाहन चलाने वालों को पुलिस ने गुलाब के फूल और चॉकलेट देकर सम्मानित किया तो वहीं बिना हेलमेट के वाहन चलाने वालों को समझाइश दी गई।
यातायात पुलिस द्वारा चलाए गए इस विशेष अभियान के लिए चौराहे पर एक मंच लगाया गया, जहां से नियमों के पालन के बारे में लोगों को जानकारी दी गई। इस कार्यक्रम में यातायात डीसीपी क्षेत्र क्रमांक 5 विधायक महेंद्र हार्डिया सहित गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
चौराहे पर अचानक पुलिस बल पहुँचा और बगैर हेलमेट आने वालों को जहाँ समझाइश दी गई वही दुपहिया वाहन चालकों को हेलमेट भी पहनाया गए। आमजन से पुलिस ने यातायात नियमो के पालन व हेलमेट लगाने की अपील की हैं।

More Stories
पूर्व मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव (KCR) की बेटी के. कविता ने बनाई अपनी नई पार्टी, पार्टी का नाम रखा ‘तेलंगाना राष्ट्र सेना’ (TRS)
भारतीय रिजर्व बैंक ने Paytm Payments Bank Limited का लाइसेंस किया रद्द
श्रम कानूनों के प्रभावी अनुपालन हेतु “Shram Star Rating System” लागू