April 21, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

दो अंतरराज्यीय हथियार तस्कर सहित हथियार बनाने वाला सिकलीगर बड़ी मात्रा में अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार

खरगोन: खरगोन जिले के मेनगांव थाने की जैतापुर पुलिस ने अवैध हथियार की धरपकड को लेकर एक अन्तर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए महाराष्ट्र के पूणे के दो शातिर बदमाश अवैध हथियार तस्कर को पकडा है। आरोपियों के कब्जे से 13 अवैध पिस्टल और 4 जिंदा कारतूत भी जब्त किये हैं।

पुलिस ने दोनो आरोपीयो से पूछताछ कर हथियार सप्लाय करने वाले जिले के सिगनुर निवासी रोशन सिकलीगर को भी गिरफ्तार कर अवैध हथियार बनाने की बडी मात्रा में सामग्री भी जप्त की है।

खरगोन एसपी धर्मवीर सिंह ने मीडिया के सामने खुलासा करते हुए बताया की जैतापुर पुलिस चौकी प्रभारी दीपक यादव को सूचना मिलने पर खरगोन शहर के खंडवा रोड पर आईटीआई के पास से दो लोगो को पकडा। इनके पास से 13 अवैध पिस्टल व 4 जिंदा कारतूत जप्त किये गये। पकडे गये अवैध हथियार की कीमत करीब एक लाख 18 हजार 400 रूपये है। आरोपी विनायक जाधव और कुणाल राजपूत निवासी महाराष्ट्र पुणे जो शातिर बदमाश है, अंतरराज्यीय गिरोह के तस्कर है। आरोपीयो से पूछताछ के बाद हथियार सप्लाय करने वाले जिले के सिगनुर निवासी रोशन सिकलीगर को भी गिरफ्तार किया गया। रोशन के पास से अवैध हथियार बनाने की सामग्री और उपकरण जप्त किये गये है।

एसपी धर्मवीर सिह ने बताया की खास बात है की जप्त अवैध हथियार पर मेड इन जापान लिखा हुआ है। खरगोन पुलिस पूणे पुलिस से सम्पर्क कर दोनो आरोपीयो के नेटवर्क और किस गिरोह से तार जुडे है पता लगा रही है। आरोपीयो के मोबाइल और बैंक अकाउंट की भी जांच की जायेगी। 35 वर्षीय आरोपी कुणाल पिता राजेन्द्र परदेशी जाति राजपूत पर महाराष्ट्र के पुणे और नासिक के विभिन्न थानो में 8 गंभीर अपराध दर्ज है। वही 32 वर्षीय आरोपी विनायक पर पुणे में 3 गंभीर अपराध दर्ज है। आरोपीयो से पूछताछ में और भी बडे खुलासे हो सकते है।

एसपी धर्मवीर सिंह ने बताया की अवैध हथियार की धरपकड में 2023 में 82 आरोपी को गिरफ्तार कर खरगोन पुलिस ने 295 अवैध हथियार जप्त किये है।

Share to...