April 18, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

विक्रम विश्वविद्यालय में दो दिवसीय ई ग्रंथालय कार्यशाला का हुआ समापन

उज्जैन: महाराजा जीवाजीराव पुस्तकालय, विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन द्वारा राष्ट्रीय सूचना केंद्र, राजभवन भोपाल के सहयोग से ई-ग्रन्थालय पुस्तकालय सॉफ्टवेयर पर दो दिवसीय 19 व 20 जुलाई को कार्यशाला आयोजित की गई।

दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला के दूसरे दिन प्रथम सत्र में प्रशिक्षकों द्वारा ई-ग्रन्थालय सॉफ्टवेयर के सर्कुलेशन, सीरियल कंट्रोल मॉड्यूल एवं वेब ओपेक का प्रशिक्षण दिया गया एवं इसकी हैंड्स ऑन ट्रेनिंग दी गई।

कार्यशाला के द्वितीय सत्र की अध्यक्षता विक्रम विश्वविद्यालय के कुलगुरु डॉ. अखिलेश कुमार पांडेय ने की। विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय सूचना केंद्र, राजभवन के जाइंट डॉयरेक्टर जितेंद्र पाराशर, भोपाल एवं कुलानुशासक प्रो शैलेंद्रकुमार शर्मा थे। कार्यशाला में विषय विशेषज्ञ के रूप में सॉफ्टवेयर डेवलपर मोहनलाल, भोपाल उपस्थित थे।

कुलगुरु डॉ. अखिलेश कुमार पांडेय ने अपने उद्बोधन में विश्वविद्यालय पुस्तकालय में ई-ग्रन्थालय सॉफ्टवेयर को शत प्रतिशत उपयोग करने की जरूरत पर बल दिया।

कार्यक्रम का संचालन माधव विज्ञान महाविद्यालय के ग्रंथपाल डॉ. दीपक मीणा ने किया। कार्यक्रम पर अपने फीडबैक शासकीय महाविद्यालय बड़नगर की ग्रंथपाल डॉ ममता मलिक, भौतिकी अध्ययनशाला की डॉ प्रिया दुबे द्वारा दिया गया। शासकीय महाविद्यालय सुवासरा के ग्रंथपाल भूपेन्द्र रठा द्वारा कार्यक्रम का संपूर्ण प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया। अंत में दो दिवसीय संगोष्ठी के संयोजक डॉ अनिल कुमार जैन ने संगोष्ठी में पधारे सभी महानुभावों का आभार व्यक्त किया।

Share to...