April 18, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

आईपीएल क्रिकेट मैच पर सट्टा संचालित कर रहे दो सटोरिए गिरफ्तार, मोबाइल व करोड़ो रूपये का हिसाब हुआ बरामद

इंदौर: इंदौर शहर में अपराधों पर नियंत्रण हेतु वरिष्ठ अधिकारियो द्वारा इंदौर कमिश्नरेट में ऑनलाइन जुआ, सट्टा एवं अवैधानिक गतिविधियां संचालित करने वाले आरोपियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया गया हैं।

निर्देशों के बाद ऑनलाइन जुआ, सट्टा संचालित करने वाले आरोपियों के संबंध में पतारसी ओर धरपकड़ हेतु आवश्यक कार्यवाही के लिए अपराध शाखा इंदौर की टीमों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। इसी अनुक्रम मे क्राइम ब्रांच टीम को मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी कि भवरकुऑ क्षेत्र के भोलाराम नगर इन्दौर में क्रिकेट मैच का सट्टा संचालित किया जा रहा है।

मुखबिर की सूचना पर क्राइम ब्रांच टीम व थाना भवरकुऑ के द्वारा संयुक्त कार्यवाही करते हुए मुखबिर के द्वारा बताए स्थान पर दबिश देते उक्त क्षैत्र में दो व्यक्तियों को देखा जो मोबाइल के माध्यम से क्रिकेट मैच का सट्टा संचालित कर रहे थे, जिसे टीम द्वारा पकड़ा व पूछताछ पर अपना नाम (1) विपिन धाकड उम्र 28 वर्ष शिवपुरी, (2) राहुल रावत रावत उम्र 20 वर्ष निवासी जिला शिवपुरी का होना बताया। आरोपियों से पूछताछ करते उक्त क्षैत्र से क्रिकेट मैच की मोबाइल व लेपटॉप में इंटरनेट से आईडी बनाकर क्रिकेट मैच में सट्टा खिलवाना एवं सिमकार्ड का पूछते आरोपी ने स्वयं व अन्य साथियों के नाम से लेना किया स्वीकारा। आरोपियों के कब्जे से 02 मोबाईल में करोडो रुपये के लेनदेन का हिसाब किताब बरामद कर थाना भवरकुऑ में आरोपियों के विरुद्ध धारा 3/4 पब्लिक गैम्बलिंग एक्ट 1976 अपराध पंजीबद्ध कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही हैं।

Share to...