राज पटैरिया
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप और जलेंस्की की तीखी नोकझोक के बाद से ही लगभग सारी दुनिया में यह काफी चर्चा का विषय बन गया है कि क्या ट्रंप अमेरिका द्वारा युक्रेन को की जा रही सारी सहायता को पूर्ण तरह से बंद कर देंगे या फिर रूस इस नोकझोक का फ़ायदा उठाकर युक्रेन की और जमीन को कब्जा लेंगा।
हाल ही में राष्ट्रपति जलेंस्की अमेरिका पहुँचे थे, जहाँ अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप से रूस – युक्रेन युद्ध पर चर्चा के दौरान दोनों में तीखी बहस हो गई । यहाँ तक कि बहस इतनी ज्यादा हो गयी कि इस दौरान जलेंस्की इस चर्चा को छोड़कर वापिस चले गए और उन्होंने युक्रेन खनिज भंडार समझौते पर भी उन्होंने हस्ताक्षर नही किये। बहस के दौरान ट्रंप यह कहते हुए भी दिखे कि अगर अमेरिका युक्रेन कि सहायता नही करता तो रूस यह युद्ध दो हफ़्तों मे खतम कर देता।
गौरतलब है कि ट्रंप काफी समय से जल्द से जल्द रूस – युक्रेन युद्ध को खत्म करवाने कि बात कह रहे थे और जलेंस्की युद्ध के सीसफायर डील पर चर्चा करने अमेरिका पहुँचे थे, पर इसी दौरान दोनों के बीच काफी बहस हो गयी जिसे ट्रंप ने पूरे अमेरिका का अपमान बताया और कहा कि जलेंस्की तीसरे विश्व युद्ध का जूआ खेल रहे है। इसी चर्चा के दौरान जलेंस्की को युक्रेन खनिज समझौते पर भी हस्ताक्षर करने थे जो कि वह बिना किये वापिस आ गए।
दोनों राष्ट्रपति की तीखी नोकझोक दुनिया भर मे चर्चा का विषय बन गया है। जहाँ पूरे यूरोप द्वारा जलेंस्की को समर्थन दिया जा रहा है और यूरोप द्वारा कहा जा रहा है कि ट्रंप रूस की ओर झुके हुए है और वह सिर्फ रूस और अमेरिका के फायदे को देखकर सीसफायर करवा रहे है।
अब हालात देखकर कयास यह लगाए जा रहे है कि जल्द ही अमेरिका युक्रेन को दी जा रही किसी भी प्रकार कि सहायता को पूरी तरह से बंद कर देगा। अगर ऐसे ही हालात रहे तो यह युद्ध ओर लंबा चलेगा और अमेरिका की सहायता के बिना युक्रेन काफी कमजोर हो जायेगा हो सकता है कि रूस युक्रेन की और ज्यादा जमीन कब्जा ले।
हाल ही मे ट्रंप ने एक और ट्वीट किया है जिसमे उन्होंने कहा है कि वह इस युद्ध को 10,20 साल तक नही चलाना चाहते और अगर जलेंस्की इस बात को समझते है और सीसफायर चाहते है तो वह कभी भी आ सकते है।

More Stories
सिंहस्थ 2028 का आयोजन ग्रीन एंड क्लिन की थीम पर होगा, मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इलेक्ट्रिक व्हील लोडर मशीन की चाबी नगर निगम को प्रदान की
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भगवान परशुराम की प्रतिमा पर पूजन अर्चन कर आरती की
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने “पीएमश्री हेली पर्यटन सेवा” के अंतर्गत नए सेक्टर भोपाल-चंदेरी-ओरछा हेलीकॉप्टर यात्रा का किया शुभारंभ