April 19, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

पर्यटन व संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर व सांसद पाटिल ने पीएम नरेंद्र मोदी से की शिष्टाचार भेंट

नईदिल्ली: दिल्ली में मध्य प्रदेश की पर्यटन और संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर और खण्डवा सांसद श ज्ञानेश्वर पाटिल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार भेंट की।

मंत्री ठाकुर ने प्रधानमंत्री मोदी को आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर महू विधानसभा में विद्यालयों का नामकरण वीर शहीदों और महापुरूषों के नाम पर किये जाने की जानकारी दी।

मंत्री उषा ठाकुर ने बताया कि डॉ. अम्बेडकर नगर (महू) के शासकीय विद्यालयों का नामकरण वीर शहीदों और महापुरूषों के नाम पर किये जाने के साथ ही स्कूलों में उनकी जीवन-गाथा भी चित्रों के साथ अंकित की जायेगी। विद्यालय के विद्यार्थियों के लिए प्रश्न प्रतियोगिता की जाएगी, जिसके विजेताओं को वाघा बॉर्डर ले जाया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंत्री सुश्री ठाकुर के प्रयास की सराहना की।

Share to...