April 19, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

पत्नी से कहा सेल्फी लेना है, नर्मदा नदी पुल पर बाइक रोकी और युवक नर्मदा नदी में कूद गया

खरगोन: नर्मदा नदी के पुल पर बाइक रोककर परिवार को सेल्फी लेने का कहकर 40 वर्षीय युवक द्वारा पुल से नर्मदा नदी में छलांग लगाने का सनसनीखेज़ मामला सामने आया है। पूरा ही मामला मप्र के खरगोन जिले की खलटांका पुलिस चौकी क्षेत्र के एबी रोड स्थित खलटांका बुजुर्ग क्षेत्र स्थित नर्मदा नदी का हैं। घटना के बाद मौके पर लोगो की भारी भीड़ लग गई। सूचना पर पुलिस पहुँची और जांच में जुटी हैं।

दरअसल इन्दौर जिले के देपालपुर तहसील के कालीबिलोर गांव निवासी भारत पिता जामसिंग मावी अपने परिवार सहित बाईक से पानवा स्थित सातमात्रा मंदिर में दर्शन करने आया था। दर्शन कर पानवा से इन्दौर लौटने के दौरान परिवार के सामने ही नर्मदा नदी में युवक ने छलांग लगा दी। फिलहाल नर्मदा में कूदने का कारण अज्ञात बताया जा रहा है।

बताया जा रहा है की नर्मदा नदी पुल पर सेल्फी लेने का बोल कर युवक ने पुल पर बाईक रोकी और पत्नी और बेटी के सामने ही नर्मदा नदी मे छलांग लगा दी। पत्नि और बेटी के रोने के बाद मौके पर लोगो की भीड जमा हो गई। तत्काल घटना की सूचना खलटांका पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है।

पुलिस की मौजूदगी में स्थानीय गौताखोर और एसडीआरएफ की टीम लगातार नर्मदा नदी में युवक की सर्चिंग कर रहे है। अभी तक युवक का पता नही चल रहा है। संभावना व्यक्त की जा रही है की नर्मदा के पानी में युवक आगे बह गया होगा। इस घटना से हडकंप मच गया है। पुलिस नर्मदा के आसपास के इलाके में सूचना कर लगातार युवक की तलाश में जुटी है।

फिलहाल युवक के नर्मदा में कूदने का कारण अज्ञात है। पुलिस जाॅच में ही खुलासा होगा। पुलिस गोताखोरों व एसडीआरएफ की मदद से नर्मदा में युवक की तलाश में जुटी हुई है वही परिजनों का रोरोकर बुरा हाल है।

Share to...