भोपाल: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 27 जून 2023 को प्रस्तावित मध्यप्रदेश आगमन पर अगवानी और विदाई के लिये राज्य शासन ने मंत्रि-परिषद के 3 सदस्यों को मिनिस्टर-इन-वेटिंग नामित किया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भोपाल विमानतल पर अगवानी और विदाई के लिये नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेन्द्र सिंह, जबलपुर विमानतल पर अगवानी और विदाई के लिये लोक निर्माण, कुटीर एवं ग्रामोद्योग मंत्री गोपाल भार्गव और लालपुर एयरस्ट्रिप हेलीपेड शहडोल पर अगवानी और विदाई के लिये पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री रामखेलावन पटेल को मिनिस्टर-इन-वेटिंग नामित किया गया है।
विदित हो कि पीएम मोदी भोपाल से मप्र की दो वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेगें और प्रदेश को 2 और वंदे भारत ट्रेन की सौगात देंगे इसके साथ ही पीएम मोदी भोपाल में रोड़ शो भी करेंगे साथ ही अन्य कार्यक्रम में भी शामिल होंगे।
भोपाल में कार्यक्रम पश्चात पीएम मोदी शहडोल के लिए रवाना होंगे। शहडोल में पीएम मोदी रानी दुर्गावती गौरव यात्रा के समापन समारोह में शामिल होकर यात्रा का समापन करेंगे साथ ही अन्य कार्यक्रम में भी शामिल हो सकते हैं।
भाजपा द्वारा पीएम मोदी के मप्र के दौरे को लेकर व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। सीएम शिवराज सिंह चौहान खुद तैयारीयो को देख रहे हैं और समय समय पर अधिकारी कर्मचारियों को दिशा निर्देश दे रहे हैं।

More Stories
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भगवान परशुराम की प्रतिमा पर पूजन अर्चन कर आरती की
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने “पीएमश्री हेली पर्यटन सेवा” के अंतर्गत नए सेक्टर भोपाल-चंदेरी-ओरछा हेलीकॉप्टर यात्रा का किया शुभारंभ
यात्री सुरक्षा को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, जारी किए अहम निर्देश, 60 दिन में हाइवे किनारे के अवैध ढाबे हटाएं’