इंदौर: विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर लाखों करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र हैं। बाबा महाकाल के शिवलिंग क्षरण को लेकर सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर आर्कियोलॉजीकल सर्वे ऑफ इंडिया और जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया की कमेटी शिवलिंग के क्षरण को लेकर निरीक्षण कर सर्वे रिपोर्ट पेश करती हैं।
महाकाल ज्योतिर्लिंग में क्षरण की रिपोर्ट के बाद धर्मस्व मंत्री उषा ठाकुर ने इंदौर में मीडिया से चर्चा करते हुए कहा है कि सोमनाथ मंदिर में जैसे दूर से और पानी से अभिषेक होने लगे तो यह सुरक्षित हो जाएगा, हम पूरी कोशिश करेंगे कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के अनुसार आगे काम करें।
दरअसल, महाकाल मंदिर में ज्योतिर्लिंग के हो रहे क्षरण के मामले में धर्मस्व मंत्री उषा ठाकुर ने बचाने के लिए कहा है कि महाकाल शिवलिंग क्षरण को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने आदेश जारी किया था, वही सोमनाथ जैसे दूर से और पानी से अभिषेक होने लगे तो यह सुरक्षित हो जाएगा, हम पूरी कोशिश करेंगे कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देश अनुसार आगे काम करें।
गौरतलब है कि महाकाल शिवलिंग क्षरण को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने आदेश जारी किया था, वही सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर बनी आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया और जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया की कमेटी ने भी शिवलिंग के क्षरण को लेकर चिंता जताई, गर्भगृह में श्रद्धालुओं के प्रवेश पर पाबंदी लगाने की सलाह दी गई थी। कोशिश की जाएगी कि ऐसी व्यवस्थाएं लागू करें।

More Stories
गुजरात में 384.68 करोड़ रुपये की हेरोइन तस्करी मामले में छह पाकिस्तानी नागरिकों को 20 साल की सजा
पूर्व मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव (KCR) की बेटी के. कविता ने बनाई अपनी नई पार्टी, पार्टी का नाम रखा ‘तेलंगाना राष्ट्र सेना’ (TRS)
भारतीय रिजर्व बैंक ने Paytm Payments Bank Limited का लाइसेंस किया रद्द