April 18, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

पुल पर चहलकदमी करते नजर आया बाघ, कार सवारों ने बनाया वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा वाइरल

खरगोन: खरगोन जिले के मण्डलेश्वर थाना क्षेत्र के प्रसिद्ध जामघाट में कल देर रात पुल पर बाघ (टाइगर) नजर आया। इंदौर से खरगोन लौटते समय वाहन चालक ने टाइगर को अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया। वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

बताया जा रहा है की भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष परसराम चौहान, करही के नेता अजीत छाजेड और कसरावद के भाजपा नेता राजेश बडोले इन्दौर से रात में लौट रहे थे। इस दौरान अचानक जामघाट के पास पुल पर टाइगर नजर आया। कार सवार सभी लोग डर गये। हालांकि कार की तेज लाईट के चलते खूद टाइगर पुल के किनारे से जंगल में चला गया।

पूरी तस्वीर वीडियो कार सवारो ने अपने मोबाइल में कैद कर ली। जामघाट इलाके में इससे पहले भी कई बार रात में तेंदुआ और टाइगर देखा गया है। लोगो से अपील करते है की सुरक्षा को लेकर रात में जामघाट से इन्दौर जाने और आने का सफर सावधानीपूर्वक करें।

Share to...