उज्जैन: मध्यप्रदेश के उज्जैन के नागझिरी थाना क्षेत्र स्थित शासकीय बालगृह से तीन नाबालिग बच्चों के लापता होने का मामला सामने आया है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।
पुलिस के मुताबिक बच्चों ने बाथरूम की ग्रिल तोड़कर बाहर निकलने का रास्ता बनाया और वहां से चले गए। सूचना मिलते ही नागझिरी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर बच्चों की तलाश शुरू कर दी है। आसपास के क्षेत्रों के साथ-साथ बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और अन्य संभावित स्थानों पर भी सर्चिंग की जा रही है।
CSP श्वेता गुप्ता ने बताया कि तीनों बच्चों में से दो नागदा क्षेत्र के रहने वाले हैं, जबकि एक बच्चा बिहार के मुजफ्फरपुर का निवासी है। प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि दो बच्चों की बाल संप्रेषण गृह से सजा पूरी हो चुकी थी और उन्हें आगे की प्रक्रिया के तहत यहां रखा गया था।
पुलिस का कहना है कि बच्चों की जल्द तलाश के लिए अलग-अलग टीमों को लगाया गया है और हर संभावित एंगल से जांच की जा रही है। जल्द ही तीनों को गिरफ्त में ले लिया जाएगा।

More Stories
देश में बड़े जैविक हमले की साजिश को NIA ने किया नाकाम, प्रतिबंधित संगठन ISIS से जुड़े 3 आरोपियों पर चार्जशीट दाखिल
मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला, राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम को राष्ट्रगान के समान दर्जा
विक्रमोत्सव : 2026 को कल्चरल लाइव इवेंट ऑफ द ईयर में गोल्ड और शासकीय सहभागिता में मिला सिल्वर अवॉर्ड