नईदिल्ली: पश्चिम बंगाल चुनाव में मिली जीत के बाद पीएम मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की पहली बैठक में वंदे मातरम को लेकर एक अहम निर्णय लिया गया है। बैठक में राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम को राष्ट्रगान जन गण मन के समान दर्जा देने का फैसला किया गया।
इसके साथ ही राष्ट्रीय गौरव अपमान निवारण अधिनियम में संशोधन के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी गई है। कैबिनेट के इस फैसले के अनुसार, बंकिम चंद्र चटर्जी द्वारा रचित वंदे मातरम पर अब वही नियम और पाबंदियां लागू होंगी जो वर्तमान में राष्ट्रगान पर लागू हैं, यानी इसके अपमान या गायन में बाधा डालने की स्थिति में सजा का प्रावधान रहेगा।
अभी राष्ट्रीय ध्वज, संविधान और राष्ट्रगान के अपमान पर जेल, जुर्माना या दोनों का प्रावधान है, और अब वंदे मातरम भी इसमें शामिल किया जाएगा।

More Stories
देश में बड़े जैविक हमले की साजिश को NIA ने किया नाकाम, प्रतिबंधित संगठन ISIS से जुड़े 3 आरोपियों पर चार्जशीट दाखिल
उज्जैन के शासकीय बालगृह से 3 नाबालिग लापता, बाथरूम की ग्रिल तोड़कर निकले बच्चे, पुलिस तलाश में जुटी
विक्रमोत्सव : 2026 को कल्चरल लाइव इवेंट ऑफ द ईयर में गोल्ड और शासकीय सहभागिता में मिला सिल्वर अवॉर्ड