उमरिया: उमरिया जिले के बांधवगढ़ में शुरू हुई तीन दिवसीय ग्रीष्मकालीन गिद्ध गणना का समापन हुआ । बांधवगढ़ क़े 139 बीटो मे 500 से अधिक कर्मचारी एवं अधिकारीयों ने बांधवगढ़ में हुई गिद्ध गणना में हिस्सा लिया। गणना में गिध्दों का आंकड़ा 300 के पार पहुँच गया हैं। बांधवगढ़ में सामान्यतः सफेद गर्दन वाले गिद्ध, राज गिद्ध, सफेद गिद्ध और यूरेशियन गिद्ध पाए जाते है।
बाघो क़े लिए पूरी दुनिया में अपनी अलग ही पहचान बनाने वाले बांधवगढ़ टाइगर रिज़र्व में 29 अप्रैल को शुरू हुई गिद्ध गणना का 1 मई को समापन हो गया है। तीन दिनों तक चली इस गिद्ध गणना में टाइगर रिजर्व के अधिकारी-कर्मचारी क्षेत्र में जाकर एक निश्चित प्रपत्र को भरकर क्षेत्र संचालक कार्यालय मे भेजे है। तीन दिवसीय हुई इस गिद्ध गणना के लिए कर्मचारियों को जानकारी और प्रशिक्षण भी दिया गया था।
टाइगर रिजर्व के नौ परिक्षेत्रों में यह गणना की गई है। जिसमे बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के नौ परिक्षेत्र के 139 बीट में 500 से ज्यादा अधिकारी-कर्मचारी गिद्ध गणना में शामिल रहे है और अधिकारी कर्मचारी क्षेत्र में पैदल घूमकर गिद्ध गणना को अंजाम दिए है।
बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के चार परिक्षेत्र ताला, पतौर, खितौली और पनपथा कोर एरिया में मुख्य रूप से देशी गिद्ध, सफेद गर्दन वाले गिद्ध, राज गिद्ध, सफेद गिद्ध और यूरेशियन गिद्ध देखने को मिलते है।
बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के उप संचालक पीके वर्मा ने बताया कि गर्मियों मे पहली बार गिद्ध गणना की गई है सामान्यतः यह गिद्ध गणना ठण्ड में की जाती रही है। लेकिन इस बार ठण्ड में की गई गणना मे 246 गिद्ध थे और अब गर्मियों मे हुई गिद्ध गणना मे यह आकड़ा 300 क़े पार हो गया है जो बांधवगढ़ क़े लिए उपलब्धि है।

More Stories
इंदौर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 30 करोड़ की शासकीय भूमि अतिक्रमण मुक्त, 12 मकान हटाए गए
जर्नलिस्ट्स यूनियन ऑफ़ मध्यप्रदेश (जम्प) द्वारा राज्य स्तरीय पत्रकार एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन
जम्मू कश्मीर के उधमपुर में बड़ा बस हादसा, 7 यात्रियों की मौत कई घायल