October 1, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

रीवा में कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, नवीन कोर्ट परिसर कराया खाली, जाँच जारी

रीवा: मप्र के रीवा से एक बड़ा मामला सामने आया हैं। यहां नवीन कोर्ट परिसर को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। यह धमकी अज्ञात व्यक्ति द्वारा ई-मेल के माध्यम से हाई कोर्ट को भेजी गई, जिसके बाद तत्काल सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट किया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 8:30 बजे हाई कोर्ट को धमकी भरा ई-मेल प्राप्त हुआ, जिसमें दोपहर 2:30 बजे तक का समय दिया गया था। हाई कोर्ट के निर्देश पर जिला न्यायाधीश (DJ) की अनुमति के बाद सुरक्षा कारणों से पूरे नवीन कोर्ट परिसर को खाली करा लिया गया।

मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया साथ ही बॉम्ब स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड द्वारा सघन तलाशी अभियान चलाया गया है। अब तक की जांच में कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है, लेकिन एहतियातन पूरे परिसर को खाली रखा गया है।

फिलहाल पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियां ई-मेल भेजने वाले अज्ञात व्यक्ति की पहचान और धमकी की सच्चाई की जांच में जुटी हुई हैं। स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

Share to...