April 20, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

इस बार 14वां बजट पेश करेगी मोदी सरकार, निर्मला सीतारमण 8वीं बार पेश करेंगी बजट, 1 फरवरी को हो सकता है केंद्रीय बजट पेश

नईदिल्ली: केंद्र की मोदी सरकार तीसरी बार सत्ता में आने के बाद बजट पेश करने वाली है। केंद्रीय बजट 1 फरवरी 2025 को पेश किया जाना है। जिसे वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण संसद में पेश करेंगी। वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण लगातार आठवीं बार केंद्रीय बजट पेश करने का उनका रिकॉर्ड है।

इसके साथ ही वे लगातार आठ केंद्रीय बजट पेश करने वाली पहली वित्त मंत्री बन गई हैं। पिछला रिकॉर्ड मोरारजी देसाई के नाम था, जिन्होंने लगातार छह बजट पेश किए थे।

हालांकि, देसाई ने कुल 10 बजट पेश किए, जिनमें से आठ वार्षिक और दो अंतरिम बजट थे। इस तरह वे अब तक सबसे अधिक बजट पेश करने वाले रिकॉर्डधारी बन गए हैं।

हालांकि परंपरागत रूप से वित्त मंत्री ही बजट पेश करते हैं, लेकिन भारतीय इतिहास में ऐसे भी हालात रहे हैं, जब प्रधानमंत्री को इसे पेश करना पड़ा। सबसे पहला और सबसे मशहूर उदाहरण जवाहरलाल नेहरू का था, जिन्होंने 1958 में ऐसा किया था, क्योंकि तत्कालीन वित्त मंत्री टी. टी. कृष्णमाचारी को उसी साल 12 फरवरी को मुंद्रा घोटाले के विवरण सार्वजनिक होने के बाद इस्तीफा देने के लिए मजबूर होना पड़ा था। इसके कारण नेहरू को वित्त मंत्रालय का कार्यभार संभालना पड़ा था।

इसी तरह, इंदिरा गांधी ने 1970 में बजट पेश किया था, जब मोरारजी देसाई ने 1969 में इस्तीफा दे दिया था और राजीव गांधी ने जनवरी और जुलाई 1987 के बीच कुछ समय के लिए वित्त मंत्रालय का नेतृत्व किया था, क्योंकि उन्होंने उस समय वित्त मंत्री वी.पी.सिंह को उनके पद से हटा दिया था।

निर्मला सीतारमण द्वारा शनिवार, 1 फरवरी, 2025 को सुबह 11 बजे संसद में केंद्रीय बजट 2025 पेश किए जाने की उम्मीद है, हालांकि केंद्र सरकार ने अभी तक आधिकारिक तौर पर इस पर पुष्टि नहीं की है।

Share to...