April 19, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

22 जनवरी को देशभर में केंद्रीय संस्थानों में आधे दिन की रहेगी छुट्टी, केंद्र सरकार ने आदेश किया जारी

नईदिल्ली: अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के दिन यानी 22 जनवरी को पूरे देश में आधे दिन की छुट्टी रहेगी। केंद्र सरकार ने 22 जनवरी को आधे दिन की छुट्टी का आदेश जारी कर दिया है।

केंद्र सरकार ने जारी किए गए पत्र में कहा है कि कर्मचारियों की भारी भावना और उनके अनुरोध के कारण केंद्र सरकार ने आधे दिन की छुट्टी का ऐलान किया है।

राम मंदिर प्राणप्रतिष्ठा के अवसर पर पूरे भारत में सभी केंद्रीय सरकारी कार्यालयों, केंद्रीय संस्थानों और केंद्रीय औद्योगिक प्रतिष्ठानों में 22 जनवरी को दोपहर 2:30 बजे तक आधे दिन की छुट्टी रहेगी। ऐसा इसलिए किया जा रहा है, ताकि लोग प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का सीधा लाइव प्रसारण देख सकें।

बता दें कि अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है। 22 जनवरी को दोपहर लगभग 12.30 बजे मुहूर्त होगा।

इससे पहले पूजा विधि शुरू कर दी गई है और आज रामलला की मूर्ति को गर्भगृह में स्थापित कर दिया गया हैं।

Share to...