इंदौर: इंदौर जिले में रंग पंचमी के अवसर पर 19 मार्च को स्थानीय अवकाश रहेगा। यह अवकाश कलेक्टर आशीष सिंह द्वारा घोषित किया गया है। उल्लेखनीय है कि कलेक्टर आशीष सिंह द्वारा जारी वर्ष 2025 के लिए इंदौर जिले हेतु स्थानीय अवकाश घोषित किए गए हैं।
इस संबंध में जारी आदेश के अनुसार जिले में रंग पंचमी के अवसर पर 19 मार्च बुधवार को और दशहरे के दूसरे दिन 03 अक्टूबर शुक्रवार को स्थानीय अवकाश रहेगा। साथ ही अहिल्या उत्सव के अवसर पर 22 अगस्त शुक्रवार को आधे दिन का अवकाश घोषित किया गया है। उक्त सभी अवकाश बैंक और कोषालय में लागू नहीं होंगे।

More Stories
देवास पुलिस की नवाचार पहल “पुलिस चौपाल” को सीएम एक्सीलेंस अवार्ड
स्कूल शिक्षा विभाग को विभागीय उपलब्धि एवं उत्कृष्ट कार्य पर मिला सम्मान
पारिवारिक संस्कृति व प्रेम, शांति, सद्भावना रथ को मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दिखाई हरी झण्डी