भोपाल: 27 अगस्त यानी गणेश चतुर्थी को इस बार पूरे प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश (सामान्य अवकाश) रहेगा। प्रदेश सरकार ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है।
यह पहला अवसर होगा जब गणेश चतुर्थी पर पूरे मध्यप्रदेश में सामान्य अवकाश घोषित किया गया है। हाल ही में हुई कैबिनेट बैठक में इस निर्णय को मंज़ूरी दी गई थी और अब सरकार ने इसे लागू कर दिया है। मप्र शासन सामान्य प्रशासन विभाग ने अधिसूचना जारी की है कि इस विभाग की समसँख्यक अधिसूचना दिनांक 21 दिसम्बर 2024 में आंशिक संशोधन करते हुए बुधवार दिनांक 27 अगस्त 2025 को गणेश चतुर्थी, पर पूर्व घोषित ऐच्छिक अवकाश के स्थान पर सम्पूर्ण मध्यप्रदेश में सामान्य अवकाश घोषित किया जाता हैं।
गौरतलब है कि गणेश चतुर्थी हिंदू धर्म का प्रमुख त्योहार है, जो हर साल बड़े हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जाता है। भगवान गणेश की प्रतिमाएं घरों और सार्वजनिक पंडालों में विराजमान की जाती हैं। सरकार के इस फैसले से अब सरकारी दफ्तर, स्कूल और शासकीय संस्थान गणेश चतुर्थी के दिन बंद रहेंगे। अवकाश की घोषणा के बाद लोगों में खासा उत्साह का माहौल है।

More Stories
पूर्व मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव (KCR) की बेटी के. कविता ने बनाई अपनी नई पार्टी, पार्टी का नाम रखा ‘तेलंगाना राष्ट्र सेना’ (TRS)
भारतीय रिजर्व बैंक ने Paytm Payments Bank Limited का लाइसेंस किया रद्द
श्रम कानूनों के प्रभावी अनुपालन हेतु “Shram Star Rating System” लागू