पीथमपुर: धार जिले के पीथमपुर पुलिस को चोरी के मामले में एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना सेक्टर एक क्षेत्र के अंतर्गत इंडस टाउन कालोनी से पिछले दिनों एक सुने मकान से अज्ञात चोर करीब पांच लाख रुपए के सोने चांदी के आभूषण व नगदी रुपये अलमारी तोड़कर चुरा कर ले गए थे। पुलिस ने चोरी का खुलासा करते हुए चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले शौकत अली नामक युवक को चांदी व सोने का आभूषण के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी शौकत अली से पुलिस ने 5 लाख रुपये क़ीमत के सोने चांदी के आभूषण जब्त किए हैं।
वही थाना प्रभारी संतोष कुमार दूधी ने प्रेस वार्ता में जानकारी देते बताया की करीब एक हफ्ते पहले टेंट व्यापारी अक्षय यादव ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके घर की अलमारी में से सोने व चांदी के गहने व नगद रुपए निकाल कर अज्ञात आरोपी फरार हो गया था।
पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामले को गंभीरता से लेते हुए फरार आरोपी शौकत की तलाश शुरू की व पुलिस को मुखबिर सूचना एवं उसके फोन की लोकेशन के आधार पर पंचवटी ढाबे से पकड़ने में सफलता हासिल हुई। पुलिस द्वारा आरोपी से करीब चार लाख का सोना चांदी व नगदी बरामद हुई साथ ही मोटरसाइकल भी आरोपी की निशानदेही से बरामद कर लिया। आरोपी शौकत आदतन अपराधी प्रवत्ति का है इस पर अलग अलग थाने पर कई अपराध दर्ज है। पुलिस आरोपी शौकत को माननीय न्यायलय में पेश कर रिमांड की मांग करेगी।

More Stories
होर्मुज में भारतीय जहाज पर गोलीबारी के बाद भारत ने ईरानी राजदूत को किया तलब, दर्ज कराया विरोध
राज्यमंत्री श्रीमती गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चारधाम यात्रा का किया शुभारंभ,19 को गंगोत्री यमुनोत्री, 22 को केदारनाथ व 23 को बद्रीनाथ के खुलेंगे कपाट