महेश्वर: खरगोन जिले के महेश्वर में ओंकारेश्वर बांध से नर्मदा नदी में लगातार पानी छोड़े जाने से महेश्वर और आसपास के गांवों में जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। गुरुवार सुबह 10 बजे बांध के 21 गेट खोले गए। जिससे महेश्वर में नर्मदा नदी का जल स्तर लगातार बढ़ रहा है। शुक्रवार दोपहर 2 बजे तक नर्मदा नदी का जल स्तर सामान्य जल स्तर से 4 मीटर अधिक बढ़कर 144 मीटर पर पहुंच गया।
4 मीटर जल स्तर बढ़ने से नर्मदा नदी का जल स्तर एतिहासिक किले के अहिल्या घाट की अष्ट पहलू की फर्श तक आ गया। नर्मदा तट पर प्रशासन ने अलर्ट घोषित करने के साथ पुलिस जवान निरीक्षण करते नजर आ रहे है।
आपको बता दे नर्मदा का सामान्य जल स्तर 140 मीटर है। जल स्तर बढ़ने से अहिल्या घाट अष्ट पहलू की सीढ़ियों की ओर आने वाला गेट बंद कर दिया गया। सुबह से ही गेट सुरक्षा दृष्टि से बंद कर किया गया। वही किले के अंदर स्थित अहिलेश्वर मंदिर परिसर का गेट वर्तमान में खोला गया है। जिससे पर्यटक किले के अंदर से नर्मदा में बढ़े हुए जल स्तर को निहारते हुए नजर आ रहे है । वही जल स्तर बढ़ने के कारण नौका संचालन भी वर्तमान में बंद है। वही नाविक बड़े हुए जल स्तर में नौका किनारे पर लगाकर उनकी सुरक्षा करते नजर आ रहे है।
वही नर्मदा नदी के बीचोबीच स्थित श्री बाणेश्वर मंदिर आधा डूब गया। मंदिर के चारो तरफ पानी ही पानी नजर आ रहा है ।जिससे देखने बढ़ी संख्या में पर्यटक और आमजन नर्मदा तट पर पहुंच रहे हैं। आपको बता दे नर्मदा के बीच में प्राचीन श्री बाणेश्वर मंदिर में भगवान भोलेनाथ शिवलिंग के रूप में विराजमान है ।

More Stories
मंदसौर जिला अस्पताल में 29 करोड़ के विकास कार्यों का हुआ लोकार्पण एवं भूमि-पूजन
बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने साबित किया बहुमत, विधानसभा में विश्वास मत प्रस्ताव पारित
मौसम विभाग ने मप्र, यूपी सहित 10 राज्यों में दो दिन लू का येलो अलर्ट जारी