उज्जैन: उज्जैन के वार्ड नंबर 25 के अंतर्गत स्थित सुभाष मार्ग जो की क्षीरसागर से आगर रोड को मिलता है इस मार्ग पर अपनी आजीविका संचालन करने हेतु अल्प पूंजी लगाकर विभिन्न परिवार के लोग ठेला लगाकर अलग-अलग व्यवसाय कर जीवन यापन करते आ रहे हैं।
कई वर्षों से यहां पर अपना छोटा सा व्यवसाय कर जीवन यापन करने वाले उन परिवारों पर आज तब अचानक से गाज गिरी जब निगम प्रशासन द्वारा मुहिम चलाकर ठेले जब्त कर लिए गए।
निगम प्रशासन की इस कार्रवाई से सभी व्यवसाय भयभीत और डरे हुए हैं क्योंकि सभी ने छोटा-मोटा कर्जा लेकर खाने-पीने की वस्तुओं का ठेला संचालन का कार्य कर जीवन यापन करते थे। ठेला संचालन नहीं होने पर हमारे परिवारों के सामने भुखमरी का संकट खड़ा हो जाएगा और साहूकारों से जो रुपया उधार लिया है वह भी नहीं चुका पाएंगे।
अतः आज सभी ठेला व्यवसाइयों एवं उनके परिवार के लोगों ने प्रशासन से निवेदन करते हुए ज्ञापन सोपा की हमें नियत जगह पर व्यवसाय चलाने की मंजूरी दी जाए हम कई वर्षों से यहां पर छोटा सा व्यवसाय कर अपने घर परिवार का भरण पोषण करते हैं।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में ठेला व्यवसायी व उनके परिजन मौजूद रहे।

More Stories
Madhya Pradesh Municipal News: बल्क वेस्ट जनरेटर के लिए नए नियम लागू, कचरे के वैज्ञानिक प्रबंधन पर जोर
Gold and Silver Price Fall: रतलाम में गिरे कीमती धातुओं के दाम, व्यापारी कीर्ति बड़जात्या और क्षितिज सोनी ने बताई वजह
Madhya Pradesh Accident News: निशांत, केशव और सूरज की सड़क हादसे में गई जान, पुलिस कर रही है जांच