भोपाल: वन विहार राष्ट्रीय उद्यान में पेंच टाइगर रिजर्व सिवनी से 4 नवम्बर को अवयस्क अस्वस्थ बाघ को उपचार के लिये लाया गया था, जिसे वन विहार स्थित रेस्क्यू सेंटर में रखा गया है।
संचालक वन विहार राष्ट्रीय उद्यान ने बताया कि बाघ को शुक्रवार को वन विहार चिकित्सालय में बेहोश कर वन्य-प्राणी स्वास्थ्य अधिकारी वन विहार डॉ. अतुल गुप्ता, वाइल्ड लाइफ कंजर्वेशन ट्रस्ट डॉ. प्रशांत देशमुख, वरिष्ठ पशु चिकित्सक राज्य पशु चिकित्सालय भोपाल डॉ. एस.के. तुमड़िया, वाइल्ड लाइफ एसओएस वन विहार डॉ. विनीत पाल और वन्य-प्राणी चिकित्सक सहायक वन विहार डॉ. हमजा द्वारा संयुक्त रूप से बाघ का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। स्वास्थ्य परीक्षण में पाया गया कि बाघ रेक्टल प्रोलेप्स से ग्रसित है। इसे सतत निगरानी में रखकर उपचार किया जा रहा है।

More Stories
IMD ने जारी किया देश के 11 राज्यों में तूफानी बारिश का अलर्ट, 70 KM की स्पीड से चलेगी हवा
ISSF जूनियर वर्ल्ड कप में मप्र के खिलाड़ी हेमंत बर्मन का उत्कृष्ट प्रदर्शन, 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशन में जीता रजत पदक
संभागायुक्त एवं कलेक्टर ने सिंहस्थ 2028 की तैयारियों के अंतर्गत काल भैरव, अंगारेश्वर मंदिर विस्तारीकरण एवं हरसिद्धि मंदिर-रामघाट मार्ग चौड़ीकरण कार्य का स्थल निरीक्षण किया