इंदौर: शहर की समस्याओं का स्थल पर ही त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने आज से “संकल्प से समाधान जनता चौपाल” की शुरुआत कर दी। पहली चौपाल वार्ड 74 में आयोजित हुई जहां बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे और अपने मुद्दे सीधे महापौर के सामने रखे।
तड़के सुबह से ही चौपाल शुरू होने से पहले महापौर पुष्यमित्र भार्गव और क्षेत्रीय विधायक मधु वर्मा ने पूरे वार्ड का दौरा किया। दोनों जनप्रतिनिधियों ने राह चलते नागरिकों से बातचीत कर उनकी परेशानियाँ सुनीं।
मौके पर मौजूद अधिकारियों को तुरंत कार्रवाई के निर्देश भी दिए गए।
इस अवसर पर स्थानीय पार्षद श्रीमति सुनीता हार्डिया एमआईसी सदस्य अभिषेक शर्मा बबलू अपर आयुक्त श्रृंगार श्रीवास्तव एवं महापौर प्रतिनिधि भारत पारख अंशुमन चौहान भी उपस्थित रहे।

More Stories
चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड की मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी को मिली शिलांग कोर्ट से जमानत
पूर्व केंद्रीय मंत्री दिनेश त्रिवेदी बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त नियुक्त,यह है नियुक्ति का मुख्य कारण
मध्यप्रदेश पॉवर जनरेटिंग कंपनी के नवीनीकरण एवं आधुनिकीकरण कार्यालय को मिला आईएसओ सर्टिफिकेशन