इंदौर: गंभीर एवं दुर्लभ बीमारी SMA टाइप-2 से जूझ रही बेबी अनिका के उपचार के लिए चलाया जा रहा मानवीय अभियान बच्ची को बच्चे बचाएंगे इंदौर शहर में एक अनूठी मिसाल बन गया है।
इस अभियान को शहरवासियों और विशेष रूप से विद्यार्थियों से अभूतपूर्व सहयोग प्राप्त हुआ है। केवल एक दिन में 28 लाख रुपये जुटाकर इंदौर ने मानवीय संवेदनशीलता की अद्भुत शक्ति का परिचय दिया।ऋषभ बागोरा के निर्देशन में अभियान एक कदम सेवा की और समिति द्वारा इस अभियान का नेतृत्व किया गया।
महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने इस अभियान को शहर में व्यापक बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, उन्होंने न केवल सार्वजनिक मंचों पर इस पहल का समर्थन किया, बल्कि स्वयं कई प्रमुख स्कूलों, कॉलेजों और शैक्षणिक संस्थानों में जाकर विद्यार्थियों से संवाद किया और उन्हें अभियान से जोड़ा।
महापौर ने सहायता राशि का चेक सौंपते हुए कहा इंदौर की हमारी बेटी अनिका एक रेयर डिज़ीज़ से ग्रसित है। उसके इलाज के लिए पूरे प्रदेश और देशभर से लोग आगे आ रहे हैं। हम सभी का दायित्व है कि अधिक से अधिक सहयोग कर समय पर उसका उपचार सुनिश्चित करें।
अभियान में सहोदय ग्रुप ने भी अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, ग्रुप के चेयरमैन मोहित यादव ने शहर के सभी शैक्षणिक संस्थानों में समन्वय और छात्र सहभागिता सुनिश्चित की, जिससे अभियान को बड़ी गति मिली,विद्यार्थियों की संवेदनशीलता का अद्भुत दृश्य। महापौर एवं समिति द्वारा 3 फरवरी को किए गए विशेष आव्हान के बाद शहर के हजारों विद्यार्थियों ने स्वयं आगे बढ़कर योगदान दिया।
यह इंदौर के युवाओं की सामाजिक चेतना और संवेदनशीलता का उज्ज्वल उदाहरण बन गया, दान बॉक्सों की प्रक्रिया 4 और 5 फरवरी को नेहरू स्टेडियम में रखे दान बॉक्सों को प्रशासन और अभियान प्रतिनिधियों की उपस्थिति में खोला गया।
राशि की गणना के पश्चात पूरी धनराशि को सीधे AIIMS से जुड़े बैंक खाते में जमा किया गया।अब तक 5 करोड़ 13 लाख 52 हजार रुपये जुटे लगातार मिल रहे जनसहयोग के चलते अब तक कुल
₹5,13,52,000 राशि एकत्र की जा चुकी है, जो अनिका के महंगे उपचार को संभव बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है।
अनिका के माता-पिता ने कहा सबसे बड़ा सहयोग हमें महापौर पुष्यमित्र भार्गव जी के नेतृत्व में मिला है हम सहोदय ग्रुप, विद्यार्थियों, अभिभावकों और इंदौर के हर सहयोगी के आभारी हैं। हमारी विनती है कि सहयोग आगे भी बना रहे, ताकि हमारी बेटी का उपचार जल्द संभव हो सके।

More Stories
चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड की मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी को मिली शिलांग कोर्ट से जमानत
पूर्व केंद्रीय मंत्री दिनेश त्रिवेदी बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त नियुक्त,यह है नियुक्ति का मुख्य कारण
मध्यप्रदेश पॉवर जनरेटिंग कंपनी के नवीनीकरण एवं आधुनिकीकरण कार्यालय को मिला आईएसओ सर्टिफिकेशन