April 18, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

भारत के पहले भारतीय गवर्नर जनरल सी राजगोपालाचारी के प्रपौत्र ने कांग्रेस का हाथ छोड़ थामा भाजपा का दामन, कही ये बडी बात

कांग्रेस का हाथ छोड़कर भाजपा का दामन थामने का सिलसिला लगातार जारी हैं। कांग्रेस को लगातार झटके लग रहे हैं। कांग्रेस का साथ छोड़कर जाने वालों का सिलसिला लगातार जारी है। इसी कड़ी में एक नाम सीआर केसवन का भी जुड़ गया है। सीआर केसवन प्रथम भारतीय गवर्नर जनरल सी राजगोपालाचारी के प्रपौत्र हैं। शनिवार को नई दिल्ली में भाजपा के मुख्यालय में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए। उन्हें जनरल वीके सिंह ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई। इस मौके पर सीआर केसवन ने कहा कि ‘मैं जनरल वीके सिंह को सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बीजेपी में मुझे औपचारिक रूप से शामिल करने के लिए धन्यवाद देता हूं। इसके साथ ही उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह का भी आभार जताया।

भाजपा में शामिल होते हुए सीआर केसवन ने कहा कि, जब दुनिया कोविड-19 के संकट से जूझ रही थी, तब पीएम ने निस्वार्थ कोविड योद्धाओं की मदद से लोगो की मदद की सहायता पहुँचाई। पीएम मोदी की जन केंद्रित नीतियां, सुधार आधारित समावेशी विकास ने भारत को दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था में पहुंचा दिया है। उन्होंने 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन दिया। मैं अपने परिवार के उन लोगों को जानता हूं जिन्हें पीएम आवास योजना में घर दिया गया है, इसके साथ ही उन्होंने डिजिटल इंडिया की सराहना करते हुए कहा कि डिजिटल परिवर्तन अतुलनीय है। गरीबों का लाभ पहले बिचौलियों द्वारा लूटा जाता था, जो अब बंद हो गया है।

बता दें कि कांग्रेसी रहे सीआर केसवन ने बीते 23 फरवरी को कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने ट्विटर पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को अपना इस्तीफा शेयर किया था। इस ट्वीट में उन्होंने पार्टी द्वारा खुद की उपेक्षा किए जाने के भी आरोप लगाए थे। सीआर केसवन ने कहा था कि पार्टी ने उनके दो दशकों से अधिक समर्पण के साथ किए गए काम की कोई कद्र नहीं की, जिसके कारण उन्हें ये कदम उठाना पड़ा। केसवन ने अपने इस्तीफे में कहा था कि किसी भी विपक्षी राजनीतिक दल के पास लोगों के लिए एक अच्छी तरह से परिभाषित सोच और संदेश होना चाहिए। उन्हें आदर्श रूप से जन-केंद्रित मुद्दों को उठाना चाहिए लेकिन दुर्भाग्य से, समय के साथ मैंने महसूस किया कि कांग्रेस पार्टी का रवैया और दृष्टिकोण शायद ही कभी ठोस और सुसंगत रही हो।

विदित हो कि लगातार कांग्रेसी नेता पार्टी का साथ छोड़ रहे है और इसका कारण पार्टी में अपनी उपेक्षा बता रहें हैं। आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री किरण कुमार रेड्डी ने शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है। रेड्डी को केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने बीजेपी की सदस्यता दिलाई। किरण रेड्डी ने कुछ दिन पहले ही कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था. उन्होंने कहा ‘मैंने कभी सोचा भी नहीं था की मुझे कभी कांग्रेस छोड़नी पड़ेगी। बहुत पुराना मेरा कांग्रेस से रिश्ता रहा है। पार्टी नेतृत्व की गलत नीतियों की वजह से पार्टी लगातार गर्त में जा रही है। कार्यकर्ताओं की सुनवाई नहीं होती और ये सिर्फ एक प्रदेश की कहानी नहीं पूरे देश में पार्टी की कहानी है।

Share to...