कोरोना एक बार फिर बढ़ता जा रहा हैं। जिससे सरकार चिंता में हैं। लगातार देश मे पॉजिटिव मरीजो की संख्या बढ़ती जा रही हैं जिससे चिंता का बढ़ना स्वाभाविक हैं। देशभर में कोरोना अब तेजी से बढ़ता जा रहा है। पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 6,155 नए मामले दर्ज किए गए हैं। इसके साथ ही कोविड की डेली पॉजिटिविटी रेट 5.63 फीसदी, जबकि वीकली पॉजिटिविटी रिपोर्ट 3.47 फीसदी तक जा पहुंच गईं है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार अब देश में कोविड के एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर 31,194 हो गई है।
वहीं शुक्रवार को देश में कोरोना के 6,050 केस और गुरुवार को 5,335 मामले दर्ज किए गए थे। 6 महीने बाद देश में एक दिन में इतने केस मिले थे। कोरोना के बढ़ते हुए केसों को देखते हुए सरकार अलर्ट मोड में आ गई है। लिहाजा, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने शुक्रवार को राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ हाई लेवल मीटिंग की थी। इस मीटिंग में मनसुख मांडविया ने कोविड-19 के प्रबंधन के लिए सार्वजनिक स्वास्थ्य तैयारी और राज्यों के साथ कोविड-19 टीकाकरण के प्रोग्रेस को रिव्यू किया।
देश की राजधानी दिल्ली की बात करे तो यहां शुक्रवार को 24 घंटे में कोरोना के 733 केस दर्ज किए गए, जबकि 2 मरीजों की मौत हो गई। दिल्ली में कोरोना की पॉजिटिविटी दर 19.93 प्रतिशत है। महाराष्ट्र में शुक्रवार को कोरोना के 926 नए केस दर्ज हुए जबकि तीन लोगों ने कोरोना से दम तोड़ दिया। राज्य में फिलहाल कोरोना के 4487 एक्टिव केस हैं। मुंबई में कोरोना के शुक्रवार को 276 नए एक्टिव केस मिले हैं।
राजस्थान में शुक्रवार को कोरोना के 122 नए मामले दर्ज किए गए।
लगातार बढ़ते कोरोना मरीजो की संख्या से एक बार फिर डर बढ़ रहा हैं कोरोना पॉजिटिव मरीजो के साथ ही अब हो रही मौतों ने चिंता बढ़ा दी है। एक बार फिर बीते कोरोना की दहशत नजर आ रही हैं। जिसको लेकर सरकार अलर्ट जारी कर रही है और लोगो से सावधानी बरतने की अपील भी की जा रही हैं।

More Stories
सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय कार्यपरिषद सदस्य डॉ. कुशवाह ने जन्मदिवस के अवसर पर सबसे पहले स्व गणना पोर्टल पर स्व गणना की
किसानों को गेहूँ विक्रय के लिये 30 अप्रैल तक स्लॉट बुकिंग की सुविधा : मंत्री राजपूत
CrPI सिस्टम/MCU के प्रभावी संचालन हेतु राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित