नईदिल्ली: ईलाज व दवाओं के खर्च से परेशाान करोड़ों लोगों को सरकार ने बड़ी राहत दी है। आज से 54 जरूरी दवाओं के दाम कम हो गए हैं। जिन दवाओं के दाम में कटौती हुई है, उनमें डायबिटीज, हार्ट, कान की बीमारियों के इलाज में इस्तेमाल होने वाली दवाओं के साथ मल्टीविटामिन आदि भी शामिल हैं। इससे आम लोगों को काफी राहत मिलने की उम्मीद है।
कई जरूरी दवाओं के दाम कम करने का ये फैसला नेशनल फार्मास्यूटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी (एनपीपीए) की 124वीं बैठक में लिया गया। एनपीपीए देश में बिक रहीं उन जरूरी दवाओं के दाम का निर्धारण करती हैं, जिनका आम लोग इस्तेमाल करते हैं। बैठक में 54 दवा फॉर्मुलेशन और 8 विशेष दवाओं के दाम को कम करने का फैसला लिया गया।
एनपीपीए ने इस बैठक में जिन 54 दवाओं के दाम तय किए, उनमें डायबिटीज, हार्ट, एंटीबायोटिक, विटामिन डी, मल्टी विटामिन, कान से जुड़ी दवाएं आदि शामिल हैं। उनके अलावा एनपीपीए ने 8 स्पेशल फीचर उत्पादों के दाम पर भी इस बैठक में फैसला लिया।
इससे पहले सरकार ने पिछले महीने भी कई जरूरी दवाओं के दाम को कम किया था। पिछले महीने आम इस्तेमाल की 41 दवाओं और 6 स्पेशल दवाओं के दाम कम किए गए थे। एंटीबायोटिक, मल्टी विटामिन, डायबिटीज और हार्ट से जुड़ी दवाओं के दाम पिछले महीने भी कम किए गए थे। उनके अलावा लीवर की दवाएं, गैस व एसिडिटी की दवाएं, पेन किलर, एलर्जी की दवाएं भी पिछले महीने सस्ती की गई थीं।
ऐसा माना जा रहा है कि एनपीपीए के इस फैसले से करोड़ों लोगों को फायदा हो सकता हैं। उदाहरण के लिए अभी देश में अकेले डायबिटीज के 10 करोड़ से ज्यादा मरीज हैं। यह दुनिया के किसी भी अन्य देश की तुलना में ज्यादा है। डायबिटीज के मरीजों को नियमित दवाओं पर निर्भर रहना पड़ता है। ऐसे में दाम कम होने से डायबिटीज के 10 करोड़ से ज्यादा मरीज सीधे तौर पर लाभान्वित होने वाले हैं।

More Stories
सिंहस्थ 2028 का आयोजन ग्रीन एंड क्लिन की थीम पर होगा, मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इलेक्ट्रिक व्हील लोडर मशीन की चाबी नगर निगम को प्रदान की
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भगवान परशुराम की प्रतिमा पर पूजन अर्चन कर आरती की
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने “पीएमश्री हेली पर्यटन सेवा” के अंतर्गत नए सेक्टर भोपाल-चंदेरी-ओरछा हेलीकॉप्टर यात्रा का किया शुभारंभ