उज्जैन: उज्जैन पुलिस को चोर गिरोह को पकड़ने में बड़ी सफलता मिली हैं। शातिर चोरों से चोरी का माल भी बरामद किया गया हैं।
उज्जैन शहर में सूने मकानों में हो रही चोरी की घटना के मामलो की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक उज्जैन प्रदीप शर्मा द्वारा गुरु पाराशर उज्जैन अतिरिक पुलिस अधीक्षक (शहर पश्चिम) व जयंत राठौर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर पूर्व) के निर्देशन में अनुविभागीय अधिकारी पुलिस नानाखेड़ा श्वेता गुप्ता के नेतृत्व में निरीक्षक नरेन्द्र यादव थाना प्रभारी नानाखेडा ने टीम गठित कर चोरी का माल बरामदगी हेतु लगाया गया था। टीम ने विवेचना के दौरान माल बरामदगी हेतु विश्वनीय मुखबीर को सक्रिय किया, जिनके द्वारा सूचना दी गई। सूचना पर थाना नानाखेडा क्षेत्र में दिनांक 19.04.24 को संत कबीर नगर एवं दिनांक 30.04.24 को बंसत विहार एवं महानंदानगर माधव नगर में सूने मकानो से चोरी की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी-मो रासील पिता मो. हफीज निवासी ग्राम शिवपुरी जिला अलीगढ उत्तरप्रदेश हालमुकाम बोगदा पुल न्यु सुभाषनगर एशयाग दिलखुश बाम मोहल्ला भोपाल को गिरफ्तार कर पुछताछ करने पर थाना नानाखेड़ा के 2 अपराध व थाना माधवनगर 2 अपराध एवं थाना उद्योगीक क्षेत्र जिला देवास की घटना अपने साथी आरोपी खलील के साथ करना कबुली एवं आरोपी रसील से चुराए हुए सोने व चांदी के आभुषण कुल किमती ढाई लाख रुपये बरामद किया गया है, आरोपी का दुसरा साथी खलील निवासी गाजीयाबाद उत्तरप्रदेश शेष माल के साथ फरार है, जिसकी पुलिस टीम सरगर्मी से तलाश कर रही है।
पुलिस ने चोरी करने के तरीके के बारे में बताया की आरोपी मो.रासील एवं उसका साथी खलील निवासी गाजीयाबाद उत्तरप्रदेश चोरी के वाहन से उज्जैन आकर सूने मकानो की रैकी कर चोरी की घटना को अंजाम देते थे।
आरोपी की गिरफ्तारी में निरीक्षक नरेन्द्र यादव, उनि अनिल ठाकुर, प्र.आर. पियुष मिश्रा प्र आर प्रवीण चौहान, आर. पुष्पराजसिंह, आर मुकेश मालवीय की महत्तवपुर्ण भुमीका रही।

More Stories
प्रसिद्ध फ़िल्म अभिनेता अनुपम खेर व अभिनेत्री शुभांगी दत्त बाबा महाकाल की भोग आरती में हुए शामिल
अभिनेता अमित भल्ला भस्मारती में हुए शामिल, किए बाबा महाकाल के दर्शन
अब तक 2938 स्थानों पर हुई जाँच, 4547 गैस सिलेण्डर किये गये जब्त