April 20, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

इनवर्टर में लगी आग पूरे घर में फैली, हादसे में माता-पिता और 2 जवान बेटों की दर्दनाक मौत

नईदिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के प्रेम नगर में आग लगने से एक दर्दनाक हादसा हो गया। इलाके में स्थित एक घर में आग लगने से परिवार के चार लोगों की मौत का मामला सामने आया है। दिल्ली फायर सर्विस के मुताबिक, पहले घर में लगे इन्वर्टर में आग लगी, इसके बाद आग की लपटें सोफे तक पहुंचीं और देखते ही देखते पूरे घर में धुआं फैल गया।
इस हादसे में घर के अंदर रहने वाले पति-पत्नी और दो युवकों की दम घुटने से मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, फायर सर्विस की टीम घायल अवस्था में चारों सदस्यों को निकाल कर हॉस्पिटल ले गई, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुँची। पुलिस द्वारा घटनास्थल का मौका मुआयना कर मामले में मर्ग कायम कर जांच प्रारंभ कर दी हैं।

Share to...