नितिन इंगले, बुरहानपुर: मप्र के बुरहानपुर जिले के नेपानगर थाने पर देर रात 60 से अधिक अतिक्रमणकारियों ने पथराव कर दिया। पथराव करने के बाद अपने 3 साथियों को नेपानगर थाने से अतिक्रमणकारी छुड़ाकर ले गए है। अतिक्रमणकारियो के हमले में 3 पुलिस जवान घायल हुए हैं। अतिक्रमणकारियो द्वारा किये गए हमले में थाना प्रभारी के चैम्बर के कांच और नेपानगर थाने के मुख्य द्वार का कांच भी टूटा है।
बुरहानपुर जिले में इन दिनों पुलिस प्रशासन, वन विभाग और अतिक्रमणकारियों के बीच घमासान युद्ध छिड़ा हुआ है। कभी पुलिस कार्यवाही कर अतिक्रमणकारियों को पकड़कर लाती है तो कभी अतिक्रमणकारी पुलिस थानों और वन चौकियों पर हमला कर इनकी गिरफ्त से अपने साथियों को छुड़ा कर ले जाते है। यह सिलसिला लगातार जारी है।
इसी के चलते नेपानगर थाने पर देर रात 60 से अधिक अतिक्रमणकारियों ने हमला कर दिया और अपने तीन साथियों को छुड़ा कर ले गए। जिसमे पूर्व में पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया मुख्य सरगना नवाडी पटेल मदन और कल गिरफ्तार हुआ लूट और 32 हजार का इनामी बदमाश हेमा साथ ही एक अन्य इस प्रकार कुल 3 लोगो को छुड़ा कर ले गए हैं।
वही इस घटना में 3 पुलिसकर्मी भी घायल हुए है जिनका प्राथमिक उपचार जिला अस्पताल में किया जा रहा है।
घटना की सूचना मिलते ही बुरहानपुर एसपी पुलिस बल के साथ नेपानगर थाने पर पहुंचे। स्थिति का जायजा लिया। साथ ही घायल पुलिसकर्मियों को अस्पताल पहुंचाया व डॉक्टरों को निर्देशित किया कि तुरंत उचित उपचार किया जाए।
मीडिया से बात करते हुए एसपी का कहना है कि कल देर रात में 60 से अधिक लोगों ने नेपानगर थाने पर हमला कर दिया और थाने में बंद 3 लोगों को छुड़ाकर ले गए हैं। अतिक्रमणकारियों द्वारा किए गए हमले में तीन पुलिसकर्मियों को चोटें आई है फिलहाल खतरे से बाहर है। सीसीटीवी फुटेज में 60 लोग नजर आ रहे हैं सभी की शिनाख्त की जा रही है, जानकारी जुटाई जा रही है और जल्द ही बड़ी कार्रवाई को अंजाम देकर सभी को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए। मीडिया कर्मियों द्वारा इस घटना को नक्सलवाद की ओर बढ़ते कदम की बात पर एसपी ने वही नक्सलवाद की बात से अभी भी इंकार किया जा रहा है वही जल्द से जल्द कड़ी कार्रवाई की बात कहीं है।

More Stories
होर्मुज में भारतीय जहाज पर गोलीबारी के बाद भारत ने ईरानी राजदूत को किया तलब, दर्ज कराया विरोध
राज्यमंत्री श्रीमती गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चारधाम यात्रा का किया शुभारंभ,19 को गंगोत्री यमुनोत्री, 22 को केदारनाथ व 23 को बद्रीनाथ के खुलेंगे कपाट